रिश्तों की डोर सलाखों से भी मजबूत… रक्षाबंधन पर रतलाम जिला जेल में भावुक नजारा

रतलाम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जहां जेल की ऊंची दीवारें और लोहे की सलाखें भी भाई-बहन के अटूट रिश्ते के प्यार को नहीं रोक सकीं। देर रात तक आज की पूरी ख़बर के लिए 👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रतलाम सर्किल जेल में बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं कई बहनों ने अपने भाइयों की जल्द रिहाई के लिए भगवान से दुआ भी मांगी।

जेल में बंद महिला बंदियों से मिलने पहुंचे परिजनों ने भी राखी बांधी। इस दौरान भाई-बहन के मिलन का भावुक दृश्य देखने को मिला और कई आंखें नम हो गईं।
ग्रुप मे शामिल होने के लिए 👎👎
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4
जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिला बंदियों से मिलने वाली महिलाओं को आवश्यक जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई और महिला प्रहरी की मौजूदगी में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

खास बात यह रही कि कुछ छोटे बच्चों को भी परिजनों के साथ प्रवेश दिया गया। करीब एक से चार वर्ष तक के बच्चों की मौजूदगी ने इस भावुक माहौल को और भी संवेदनशील बना दिया।
अन्य खबरों को टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
जिला जेल अधीक्षक बृजेश मकवाना की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में भाई-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति अपना प्रेम और अपनापन जाहिर किया।
कुल मिलाकर रतलाम जिला जेल में रक्षाबंधन का यह आयोजन यह संदेश दे गया कि रिश्तों की डोर… हालात चाहे कितने भी कठिन हों, सलाखों से भी मजबूत होती है।


