ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

रिश्तों की डोर सलाखों से भी मजबूत जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी जल्द रिहाई और सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रिश्तों की डोर सलाखों से भी मजबूत… रक्षाबंधन पर रतलाम जिला जेल में भावुक नजारा

रतलाम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जहां जेल की ऊंची दीवारें और लोहे की सलाखें भी भाई-बहन के अटूट रिश्ते के प्यार को नहीं रोक सकीं। देर रात तक आज की पूरी ख़बर के लिए 👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रतलाम सर्किल जेल में बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं कई बहनों ने अपने भाइयों की जल्द रिहाई के लिए भगवान से दुआ भी मांगी।

जेल में बंद महिला बंदियों से मिलने पहुंचे परिजनों ने भी राखी बांधी। इस दौरान भाई-बहन के मिलन का भावुक दृश्य देखने को मिला और कई आंखें नम हो गईं।

ग्रुप मे शामिल होने के लिए 👎👎

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिला बंदियों से मिलने वाली महिलाओं को आवश्यक जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई और महिला प्रहरी की मौजूदगी में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

खास बात यह रही कि कुछ छोटे बच्चों को भी परिजनों के साथ प्रवेश दिया गया। करीब एक से चार वर्ष तक के बच्चों की मौजूदगी ने इस भावुक माहौल को और भी संवेदनशील बना दिया।

अन्य खबरों को टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

जिला जेल अधीक्षक बृजेश मकवाना की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में भाई-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति अपना प्रेम और अपनापन जाहिर किया।

कुल मिलाकर रतलाम जिला जेल में रक्षाबंधन का यह आयोजन यह संदेश दे गया कि रिश्तों की डोर… हालात चाहे कितने भी कठिन हों, सलाखों से भी मजबूत होती है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather