फाइनल के बाद गंभीर ने कप्तानी पर बोल दिया कुछ ऐसा, खेल जगत में मचा तहलका!

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Gautam Gambhir Reaction: दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा (Rohit sharma) की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप (Asia Cup-2023) के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया और सुपर-4 में टॉप पर रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया. फिर फाइनल में श्रीलंका को महज 50 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. अब दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ा बयान दिया है.

रिकॉर्ड 8वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा

भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम कुछ खास नहीं कर पाई और भारत ने उसे 10 विकेट से शिकस्त दी. पेसर मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या के कमाल की बदौलत श्रीलंका को महज 50 रन पर ऑलआउट कर भारत ने 37 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया. मोहम्मद सिराज ने 6 जबकि हार्दिक ने 3 विकेट लिए.

धोनी और कप्तानी पर बोले गंभीर

टीम इंडिया के लिए 2 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे गौतम गंभीर ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर कमेंट किया. उन्होंने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा, ‘अगर धोनी कप्तान ना होते तो वह अपने पूरे करियर में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते. उनके नाम ऐसे में काफी रन होते. उन्होंने अपने रनों को टीम के लिए बलिदान कर दिया. धोनी ने ऐसा ट्रॉफी जीतने के लिए भी किया.’

विराट पर तो नहीं था ये बयान?

कुछ लोगों को लगा कि गंभीर ने ये बयान विराट कोहली के लिए दिया है. दरअसल, विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. वह इस वक्त एक्टिव प्लेयर्स में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. विराट ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी के दौरान बड़े-बड़े स्कोर बनाए हैं. इतना ही नहीं, उनके नाम सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं.

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather