Jawan BOC Day 11: दूसरे रविवार को शाहरुख खान की ‘जवान’ 800 करोड़ पार, लेकिन इस मामले में सनी देओल की ‘गदर 2’ ने दी मात

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Jawan BOC Day 11: शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan) की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई जारी है. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे रविवार को धमाकेदार कलेक्शन किया और 800 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया. लेकिन इतना कमाने के बाद भी ये फिल्म सनी देओल की ‘गदर 2’ से एक मामले में पीछे रह गई. जानिए रविवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और किस मामले में अभी भी ‘गदर 2’ से पीछे है.

11वें दिन का कलेक्शन, लेकिन ‘गदर 2’ से पीछे

सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान और नयनतारा की ये फिल्म रविवार को 500 करोड़ के क्लब में एंट्री घरेलू बॉक्स  ऑफिस पर नहीं मार पाई. इस फिल्म का रविवार को कलेक्शन 35 करोड़ रहा. लिहाजा ये फिल्म 475.78 करोड़ कमा चुकी है. लेकिन एक मामले में अभी भी ‘गदर 2’ से पीछे है. ‘गदर 2’ ने दूसरे रविवार को 38.9 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि ‘पठान’ ने 28.5 करोड़ का. यानी कि इस फिल्म ने ‘पठान’ का तो रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया लेकिन ‘गदर 2’ से मात खा गई.

 

 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ पार
जहां एक ओर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘जवान’ 500 करोड़ के आंकड़े से चंद कदम दूर है तो वहीं इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ के पार कर लिया है. इस फिल्म ने 10 दिनों में 797.10 करोड़ कमाई की थी और 11वें दिन 800 करोड़ का आंकड़ा छू लिया.

 

 

 

300 करोड़ है बजट
‘जवान’ फिल्म का बजट 300 करोड़ है. इस बात का खुलासा हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार ने किया. एटली ने बताया कि ‘जवान’ का बजट पहले 30-40 करोड़ था. लेकिन कोई भी करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था. फिर किंग खान का सपोर्ट मिला और आज हम 300 करोड़ से कहीं ज्यादा आगे हैं. ‘जवान’ फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई है. इसमें शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा लीड रोल में हैं.

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather