Agra News: छेड़खानी करने वाले दारोगा का लोगों ने उतारा भूत, पुलिस वाले का वीडियो वायरल होने से हड़कंप

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मनीष कुमार गुप्ता/आगरा: आपने आपत्तिजनक हालत में लोगों के पकड़े जाने के कई मामले देखे होंगे, जहां लोग ऐसे लोगों की पिटाई कर देते हैं. इसके बाद मामला थाने पहुंचता है. ऐसे में अगर पुलिस भी ऐसे काम करती पकड़ी जाए तो क्या किया जाए. उत्तर प्रदेश के आगरा से ऐसा ही एक चौंकाने वाला सामने आया है. यहां ग्रामीणों ने बरहन थाने में तैनात एक दारोगा को अपने घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने दारोगा को अर्धनग्न कर खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. 

बरहन थाना क्षेत्र का मामला 
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बरहन थाना क्षेत्र का है. यहां के तेहिया गांव के रहने वाले ग्रामीण ने दारोगा को अपने घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. दारोगा पर लड़की के साथ पकड़े जाने का आरोप है. पकड़े गए दारोगा का नाम संदीप है और वह बरहन थाने में तैनात है. बताया जा रहा है दारोगा रविवार देर रात ग्रामीण के घर में दीवार कूद कर घुसा था. पुलिस वाले के इस तरह पकड़े जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. 

Kaushambi News: कौशांबी पुलिस ने बनाया अस्थाई थाना, गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

दारोगा को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा

ग्रामीणों ने दारोगा को अर्धनग्न कर उसकी पिटाई कर दी. गांव वालों ने दारोगा को खंभे से बांधकर पीटा. इस घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दारोगा को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. इस घटना के बाद आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस अधिकारी आरोपी दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कह रहे हैं. 

WATCH: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पीएम मोदी को गाकर किया Birthday Wish, यूट्यूब पर वीडियो कर रहा धमाल

 

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather