भारत के लिए इलावेनिल वलारिवन ने जीता गोल्ड, 10 मिटर एयर राइफल में किया कमाल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Elavenil Valarivan- India TV Hindi

Image Source : GETTY
इलावेनिल वलारिवन

भारत की एलावेनिल वलारिवान ने रियो डी जनेरियो में चल रहे आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन) विश्व कप में अपना बेस्ट प्रदर्शन जारी रखा और रविवार, 17 सितंबर को ओलंपिक शूटिंग सेंटर रेंज में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट जीतकर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वलारिवान आठ महिलाओं के फाइनल में शानदार लय में थी और अपने 24 शॉट्स के दौरान उसने लगातार 10.1 या इससे ऊपर का स्कोर बनाया। उन्होंने 252.2 के अपने अंतिम स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता और फ्रांसीसी निशानेबाज ओशन मुलर से बेहतर प्रदर्शन किया, जो दूसरे स्थान पर रहीं और 251.9 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट का कांस्य पदक चीन की झांग जियाले को मिला।

फाइनल में थे ये खिलाड़ी

इससे पहले, वलारिवन ने 630.5 का स्कोर दर्ज करके आठवें और उपलब्ध अंतिम स्थान पर दावा करके फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। फ्रांसीसी निशानेबाज ने क्वालीफाइंग राउंड 633.7 के शीर्ष स्कोर के साथ समाप्त किया था। मुलर, वलारिवन और झांग जियाल के अलावा, झांग यू, जेनेट हेग डुएस्टैड भी फाइनलिस्ट में शामिल थी।

पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के संदीप सिंह देश से अकेले प्रतिभागी थे। संदीप इस स्पर्धा में भारत की एकमात्र उम्मीद थे और क्वालीफिकेशन में 628.2 का स्कोर बनाकर 14वें स्थान पर रहे। भारत की 16 खिलाड़ियों की टीम वर्तमान में सात ओलंपिक स्पर्धाओं में आईएसएसएफ विश्व कप में प्रतिस्पर्धा कर रही है। मौजूदा प्रतियोगिता की अंक तालिका में इटली दो स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर है और भारत आर्मेनिया के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर है।

  1. आईएसएसएफ विश्व कप रियो डी जनेरियो के लिए भारतीय दल:
  2. महिला 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल: राही सरनोबत, चिंकी यादव
  3. महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल: राजू नर्मदा नितिन, इलावेनिल वलारिवन
  4. महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन: अंजुम मौदगिल, निश्चल, आयुषी पोद्दार
  5. पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल: नीरज कुमार, गुरप्रीत सिंह
  6. पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल: सागर डांगी, श्रवण कुमार, सौरभ चौधरी, बालकृष्ण केदारलिंग उचागनवे
  7. पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन: गोल्डी गुर्जर, चैन सिंह
  8. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल: संदीप सिंह

यह भी पढ़ें

भारत ने जीता एशिया कप का खिताब, रोहन बोप्पना ने टेनिस से लिया संन्यास; यहां देखें खेल जगत की टॉप 10 न्यूज

Asia Cup 2023 में इन खिलाड़ियों का रहा जलवा, देखें टॉप स्कोरर और विकेट टेकर की लिस्ट

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather