निया शर्मा ने बर्थडे पार्टी में सरेआम किया Lip Kiss

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Nia Sharma - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
निया ने बर्थडे पार्टी में लिप किस कर मचाया तहलका

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने काम से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो आए दिन अपने बोल्ड लुक से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं।फैंस भी उनकी दिलकश अदाओं के दीवाने हैं। अक्सर वह अपने अनोखे फैशन सेंस से सारी लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं। एक बार फिर निया ने कुछ ऐसा ही किया है। ये मौका था उनकी बर्थडे पार्टी का जब एक्ट्रेस ने अपने लुक से फैंस का अटेंशन ग्रैब किया। हालांकि, इस दौरान निया ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। 

निया के बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें हो रही वायरल

निया शर्मा ने बीते दिन अपना 33वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। अदाकारा ने अपने बर्थडे पर दोस्तों संग एक धमाकेदार पार्टी रखी, जहां सब खूब मौज-मस्ती करते नजर आए। इस पार्टी के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निया शर्मा के बर्थडे का जश्न रेस्टोरेंट में मनाया गया, जहां एक्ट्रेस ने एक बेहद लजीज चॉकलेट केक भी काटा था। 

निया ने अपने बर्थडे पार्टी में की ऐसी हरकत

अपनी बर्थडे के खास मौके पर निया शर्मा ने बेहद बोल्ड ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी। अदाकारा इस व्हाइट बैकलेस और फ्रंट डीपकट ड्रेस में काफी हाॅट और बोल्ड दिख रही थीं। लेकिन इस बार निया की ड्रेस से ज्यादा जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है उनका अपनी फ्रेंड के साथ लिप-किस करना। जी हां, ये तो आप सब जानते ही है कि निया शर्मा की पार्टी हो और सबकुछ सिंपल रहे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस बार भी अदाकारा ने कुछ ऐसा किया जो लोगों का ध्यान खींच ले गया। हालांकि, इस बार निया कोई एडल्ट केक काटकर चर्चा में नहीं आई है बल्कि इस बार वो अपनी एक फ्रेंड को लिप किस करने की वजह से सुर्खियों में हैं। 

बर्थडे पार्टी में निया शर्मा ने किया अपनी फीमेल फ्रेंड को लिप-किस

Nia sharma

Image Source : DESIGN

बर्थडे पार्टी में निया शर्मा ने किया अपनी फीमेल फ्रेंड को लिप-किस

सामने आई इस तस्वीर में आप देख सकते है कि निया अपनी एक फ्रेंड को लिप- किस करती नजर आ रही हैं। निया की इस तस्वीर ने इस वक्त सोशल मीडिया पर बज क्रिएट किया हुआ है। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस सरप्राइज रह गए हैं। कई लोग हैं जो निया को लिप किस करने पर ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन बता दें कि निया इससे भी पहले कई बार ऐसी हरकतें कर चुकी हैं। निया एक बिंदास एक्ट्रेस हैं उनपर इस तरह की ट्रोलिंग का कोई असर नहीं होता है। 

अर्जुन बिजलानी-रवि दुबे भी निया शर्मा की पार्टी में आए नजर

इसके अलावा भी निया शर्मा की बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें एक्ट्रेस अपने दोस्तों संग जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनके बेस्ट फ्रेंड अर्जुन बिजलानी और रवि दुबे भी नजर आए।

 

तीज पर सुने अक्षरा सिंह और आम्रपाली के ये भोजपुरी सुपरहिट गाने, सुनते ही भक्ति में हो जाएंगे लीन

35 साल की गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना कर रही हैं शादी की प्लानिंग, बताया कैसा होना चाहिए दूल्हा

इन एक्टर्स की खूबसूरत बेटियां फिल्मों से हैं दूर, एक्टिंग को छोड़ अलग- अलग फील्ड में बनाया करियर

 

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather