पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के ड्राइवर ने महिला के चेहरे पर थूका, VIDEO हुआ वायरल।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Nawaz Sharif- India TV Hindi

Image Source : VIDEO SCREENGRAB
गाड़ी में बैठे नवाज शरीफ और उनके ड्राइवर

लंदन: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ड्राइवर ने एक महिला के साथ घिनौना व्यवहार किया है, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल लंदन में एक महिला ने नवाज की कार को रास्ते में रोककर उनसे एक असहज करने वाला सवाल पूछा था, जिससे बौखलाए नवाज के ड्राइवर ने महिला के चेहरे पर थूक दिया।  

लंदन में हुई ये घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन में महिला ने नवाज की कार को हाथ हिलाकर रोकने को कहा, जिसमें नवाज ड्राइवर के बगल वाली सीट पर यात्रा कर रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। इस दौरान एक महिला अपने मोबाइल फोन पर घटना को रिकॉर्ड करते हुए वहां पहुंची और उसने नवाज शरीफ से पूछा कि क्या वह भ्रष्ट हैं? इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी से सिर को बाहर निकाला और महिला के चेहरे पर थूक दिया और खिड़की का शीशा चढ़ाकर आगे बढ़ गया।

पीटीआई से डॉ फातिमा ने पोस्ट किया वीडियो

सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर डॉ फातिमा के नाम के यूजर ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला नवाज की गाड़ी को रोककर उनसे पूछती है कि क्या वो पाकिस्तान के भ्रष्ट नेता हैं? इस पर उनका ड्राइवर महिला के ऊपर थूक देता है और गाड़ी भगा देता है। 

लंदन में ही रहते हैं नवाज 

भ्रष्टाचार के मामलों में नवाज शरीफ साल 2018 में दोषी ठहराए गए थे। जिसके बाद उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद साल 2019 में वह इलाज के लिए लंदन चले गए और तब से वहीं रह रहे हैं। कहा जा रहा है कि नवाज पाकिस्तान लौटने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे दोबारा चुनाव लड़ सकें। खबर ये भी है कि नवाज ने अपनी बेटी मरियम को लंदन बुलाया है। ऐसे में मरियम अगले हफ्ते लंदन जा सकती हैं और पिता के साथ कुछ दिन रह भी सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: 

पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद गिरफ्तार, पुलिस ने रावलपिंडी में घर से किया अरेस्ट

Google के सह-संस्थापक ने अपनी पत्नी को चुपचाप दे दिया तलाक, X के मालिक एलन मस्क के साथ अवैध संबंध का था आरोप

https://www.youtube.com/watch?v=5kCnae_Jzps

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather