- रतलाम के सराफा व्यापारियों का 3 करोड़ रुपए से अधिक लगत का सोना लेकर भागे ज्वेलर जीवन सोनी को पुलिस अभी तक नहीं खोज पाई है।

41 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रतलाम, नारद न्यूज। रतलाम के सराफा व्यापारियों का 3 करोड़ रुपए से अधिक लगत का सोना लेकर भागे ज्वेलर जीवन सोनी को पुलिस अभी तक नहीं खोज पाई है। रतलाम पुलिस की सुस्त कार्रवाई से नाराज सराफा एसोसिएशन ने मंगलवार को व्यापार बंद रख विरोध जताया। सराफा बाजार से सभी वाहनों से एकजुट होकर कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को सौपा। बता दें कि सराफा व्यापारियों का सोना लेकर गायब हुए आरोपी को पुलिस घटना के 41 दिन बाद भी नहीं खोज सकी है। नतीजतन मंगलवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रतलाम सराफा एसोसिएशन ने आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

रतलाम के चांदनीचौक बोहरा बाखल में ज्वेलरी की दुकान संचालित करने वाला जीवन सोनी 8 अक्टूबर -2024 को ग्राहकों को आभूषण दिखाने के नाम पर बड़े व्यापारियों से गहने लेकर आया था। लेकिन वापस लौटाने रात तक नहीं पहुंचा। दुकान पर ताला मिला। तब से लेकर आज तक आरोपी जीवन सोनी फरार है। सराफा व्यापारियों की शिकायत पर माणकचौक पुलिस ने आरोपी सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। लेकिन आज तक वह नहीं मिला। इसी कारण सराफा एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक अपना कारोबार बंद रखा। हाथों में जीवन सोनी के गिरफ्तार करने की तख्तियां लेकर वाहन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यूट्यूब पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़ गए व्यापारी
सराफा व्यापारी कलेक्ट्रेट के बाहर अपने वाहन खड़े कर पैदल पहुंचे। जमकर नारेबाजी की। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ज्ञापन लेने आए। लेकिन व्यापारी कलेक्टर को बुलाने की मांग

3 से 5 किला चादी के आभूषण बाजार से व्यापारियों ग्राहकों को दिखाने ले गया। लेकिन वापस नहीं लौटाए। थाने पर शिकायत भी की। उसे फरार हुए आज 41 दिन बीत गए है। लेकिन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई में अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है। इस कारण व्यापारियों में रोष है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


