भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन — 72 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम, नारद न्यूज़ 24 दिनांक 17 जून 2025
प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक और बड़ा कदम उठाया गया है। वर्तमान सरकार के निर्देश पर भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक जड़ता के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई के क्रम में रतलाम जिले के 72 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है।
जिला पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने यह स्थानांतरण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला प्रभारी मंत्री की अनुमति से संपन्न किया।
इन पंचायत सचिवों में अधिकांश लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे, जिससे कार्यप्रणाली में अनियमितता और स्थानीय राजनीतिक प्रभाव की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं।
🔹 यह कदम जनता के हित में लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे न सिर्फ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, बल्कि ग्राम स्तर पर शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी।
🔹 यह स्थानांतरण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष रूप से किया गया है।
हमारे यूट्यूब चैनल पर देखने केलिए आप टच करें 👇 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

👉 मुख्य बिंदु:
72 पंचायत सचिवों का ट्रांसफर
वर्षों से एक ही जगह पदस्थ थे
विभागीय आदेश व प्रभारी मंत्री की सहमति से कार्यवाही ।

उद्देश्य: पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत व्यवस्था 
मुख्यमंत्री का संदेश:
“जनता के पैसों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर अधिकारी और कर्मचारी को जनता के प्रति जवाबदेह रहना होगा।”
यह निर्णय प्रदेश की पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता को न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। शासन प्रशासन का यह स्पष्ट संकेत है कि अब कामकाज में ईमानदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता ही प्राथमिकता होगी।

पोर्टल पर देखने k लिए 👇👇👇

http://naradhnews24.in

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!