रतलाम ज़िले के पंचेड़ स्थित संत श्री आसारामजी बापू आश्रम में दिनांक 23 जून 2025, सोमवार को एक विशेष हवन यज्ञ एवं विशाल कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से संत श्री की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगल कामना को समर्पित रहेगा।
आश्रम के सेवाधारी श्री प्रवीण भाई ने बताया कि यह आयोजन आश्रम परिसर में प्रातः 10:00 बजे से आरंभ होगा। इस पावन अवसर पर 251 कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनका पूजन, भोजन एवं नगद दक्षिणा व पूजन सामग्री वितरण भी किया जाएगा।

🌼 आयोजन के मुख्य उद्देश्य:
पूज्य बापूजी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की मंगल कामना
सनातन धर्म में नारी और कन्या पूजन की परंपरा को जीवंत बनाए रखना
समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को प्रेरणा देना

📖 धर्म और संस्कृति का जीवंत उदाहरण
भारतीय संस्कृति में ‘कन्या में ही काली, लक्ष्मी और सरस्वती का वास होता है’ यह मान्यता प्राचीन काल से चली आ रही है। इसी आधार पर आश्रम द्वारा यह आयोजन धर्म, सेवा और सामाजिक सौहार्द का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
🙏 संत सेवा, समाज सेवा
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक भावना को पोषित करना है, बल्कि यह एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी है कि समाज में वृद्ध, तपस्वी एवं निर्दोष संतों के स्वास्थ्य और सम्मान की कामना की जानी चाहिए। पूज्य संत श्री आसारामजी बापू, जिन्होंने वर्षों तक समाज को सत्संग, ध्यान और सेवा का मार्ग दिखाया, उनके प्रति यह श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजन एक आदर्श उदाहरण है।
👇👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
नारद न्यूज़ 24
चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 🫰🙏
🔔 सेवाधारियों से अपील:
सभी सेवाधारीगणों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर अपने कर्तव्यों का पालन करें और इस धार्मिक महायज्ञ का हिस्सा बनकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


