विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न, आगामी योजनाओं पर हुआ मंथन ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

सैलाना प्रखण्ड रतलाम, 21 जून 2025। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक आज सैलाना प्रखण्ड में कसेरा समाज धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, विभाग से पवन बंजारा, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल मंचासीन रहे। संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने आगामी योजनाओं जैसे बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा, स्थापना दिवस एवं बजरंग दल के रक्तदान शिविर आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

 संवाद दाता नारद न्यूज़ 24 प्राप्त  जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने अपने वक्तव्य में बताया।

विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं को उनके आयामों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। बैठक में बजरंग दल के विगत कार्यों की जानकारी भी साझा की गई, जिसमें पिछले दो माह में 70 स्थानों पर गौमाता की अंत्येष्टि, 250 गौमाताओं का उपचार एवं गोशाला तक पहुंचाना, 1500 गौमाताओं को बचाना, तथा 10 बहनों को लव जिहाद से सुरक्षित निकालना जैसे उल्लेखनीय कार्य शामिल रहे। यह जानकारी जिला संयोजक मुकेश व्यास ने दी।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस अवसर पर विभाग संयोजक वीनू शर्मा, राघव त्रिवेदी, राहुल सोनी, राजाराम ओहरी, जिला सहमंत्री पवन देवड़ा, कोषाध्यक्ष डॉ. शंकरसिंह सोलंकी, मुन्नू कुशवाह, आशु टाक, राहुल जी हाडा योगेश चौहान, बबला गुर्जर, मोंटी जायसवाल, अनिल रौतेला, मोनू मराठा, सुनील राठौड़, गनी शक्तावत, मुकेश पाटीदार, महेश राव सहित प्रखंड के समस्त दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!