11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग“ थीम पर उमड़ा जनसैलाब।

रतलाम 21 जून 2025/ जिला प्रशासन, आयुष विभाग एवं नगर निगम रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन आज 21 जून 2025 को प्रातःकाल पूरे जिले में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विधायक सभागृह, बरबड़, सैलाना रोड, रतलाम में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम रही “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग“ ( Yoga for One Earth One Health)’, जो योग को केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि वैश्विक संतुलन एवं पर्यावरणीय चेतना से जोड़ती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मधुरालाल डामर ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन बताते हुए इसके नियमित अभ्यास को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
 
विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, स्थानीय पार्षदगण, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एस.डी.एम. (शहर) श्री अनिल भाना एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनिता सागर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी बनाया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के योग पर आधारित संदेशों का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह एवं ध्यानपूर्वक देखा-सुना।
 टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424
मुख्य आकर्षण रहा सामूहिक योगाभ्यास, जिसका सफल संचालन विकासखंड योग प्रभारी श्री मुकेश राठौर, योग प्रभारी श्रीमती आशा दुबे, तथा पतंजलि योग पीठ के योग प्रशिक्षक श्री प्रेम पुनिया, श्री विशाल कुमार वर्मा एवं श्री अपार उपाध्याय द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नागरिकों, छात्रों, कर्मचारियों एवं अधिकारीगणों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
 जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशिष राठौर ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों, योग प्रशिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, नगर निगम एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह आयोजन केवल एक दिवस का नहीं, बल्कि निरंतर स्वास्थ्य और संतुलन की दिशा में चलने का प्रेरक मार्ग है।” यह आयोजन रतलाम जिले की एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!