रतलाम, 24 जून 2025 – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को होने जा रही रीजनल राइज कॉन्क्लेव की तैयारियां रफ्तार पर हैं। पोलोग्राउंड, नेहरू स्टेडियम में हो रहे इस आयोजन को लेकर जहां प्रशासनिक अमला दिन-रात जुटा है, वहीं बारिश और कीचड़ से भीगते हुए भी कार्यकर्ता लगातार काम में लगे हुए हैं। आयोजन स्थल पर भले ही कीचड़ की परेशानी हो, लेकिन उत्साह और समर्पण में कोई कमी नहीं दिख रही।

प्रदेश के MSME मंत्री श्री चैतन्य काश्यप स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा भी समय-सीमा में काम पूर्ण करने हेतु लगातार स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक 5000 से अधिक प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन इन्वेस्ट एमपी पोर्टल पर हो चुका है और यह सिलसिला जारी है।
टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇 👇 👇
https://youtu.be/yaASnlnOt4c?si=k4BXy9l7twEX_lCQ
कॉन्क्लेव में न्यू जील, श्रीजी, जैक्सन, ओरियाना पावर, एकेटी टायर्स, तिरुपति बालाजी डरलम, बीबा, एलकेम, गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट जैसी नामी कंपनियों के उद्योगपतियों द्वारा शामिल होने की सहमति दी गई है। एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़ के अनुसार, इस कॉन्क्लेव में लगभग 1500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आने की संभावना है।
रतलाम निवेश क्षेत्र, जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ा है, इस कॉन्क्लेव के माध्यम से औद्योगिक विकास की नई उड़ान भरने जा रहा है। फ्यूजी यामा जैसी प्रतिष्ठित सोलर उपकरण निर्माता कंपनी पहले ही 600 करोड़ के निवेश के साथ आ चुकी है। कॉन्क्लेव के बाद कई अन्य कंपनियों के निवेश की भी पूरी संभावना है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
इस आयोजन में 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर, और 1 लाख से अधिक युवाओं को 1000 करोड़ रुपये के स्वरोजगार ऋण वितरित किए जाएंगे। साथ ही 500 से अधिक भूखंड आवंटन प्रमाण पत्र भी एमएसएमई विभाग द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
बारिश की बाधाओं के बावजूद, रतलाम के औद्योगिक भविष्य को आकार देने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। यह कॉन्क्लेव रतलाम को पीथमपुर के बाद प्रदेश का नया औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


