मंदिर जाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाब आता है* – मुनि सुधासागर 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

*आरोन*। यदि मंदिर जाते हो तो मंदिर से वापिस जाने के बाद यह विचार जरूर करना कि हम मंदिर क्यों जाते हैं । और मंदिर से वापस लोटने के बाद हमारे जीवन में क्या परिवर्तन आया।

णमोकार मंत्र की जाप करने के बाद हमारे भीतर में क्या परिवर्तन आया ।

यदि तुम प्रतिदिन मंदिर तो जाते हो प्रतिदिन मंदिर में जाने के बाद पूजन अभिषेक भक्ति आदि की क्रियाएं भी करते हो, लेकिन मंदिर जाने के वाबजूद और मंदिर में धार्मिक क्रियाएं करने के बावजूद यदि तुम्हारे जीवन में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं आ रहा है,तुममें कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है।तो फिर सोचना मंदिर जाने से सकारात्मक परिवर्तन क्यों नहीं हो रहा है।

उक्त धर्म उपदेशना जिन शासन का शेर कहलाने वाले तीर्थ उद्धारक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने बड़ा जैन मन्दिर में स्थित संत श्री नियम सागर भवन में आयोजित एक धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दी।

मुनि श्री ने अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा कि हम जो भी कार्य कर रहे हैं उस कार्य के बारे में विचार अवश्य करें कि जो भी कार्य कर रहे हैं उस कार्य की परिणति क्या होगी। उस कार्य का परिणाम क्या निकलकर आ रहा है।

उन्होंने कहाकि मंदिर में वीतरागी जिनेन्द्र भगवान की जिस प्रतिमा के भाव पूर्वक दर्शन करने मात्र से सम्यक दर्शन की प्राप्ति हो जाया करती है उन्हीं जिनेन्द्र भगवान की भक्ति हमारे भव भवों के पापों को भी दूर कर देती है।

इसलिए अब मंदिर जाओ तो लौटकर ये विचार जरूर करना 

हमारे जीवन में कितना बदलाव आया।

*गौशाला का किया निरीकण* – जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के क्षेत्रीय प्रवक्ता सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को प्रवचनों से पूर्व पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने नगर के सिरसी रोड स्थित आरोन जैन समाज द्वारा जीव दया के भाव से संचालित श्री अरनाथ विद्या सागर गौशाला का भ्रमण किया एवं गौशाला के सन्दर्भ में आरोन जैन समाज कमेटी एवं गौशाला कमेटी को दिशा निर्देश दिए।

*आचार्य विद्या सागर स्कूल का किया अवलोकन* – 

आचार्य विद्या सागर जी महाराज शिक्षा पर विशेष ध्यान देते थे और शिक्षा के माध्यम से एक नए भारत के निर्माण का स्वप्न देखते थे। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के उसी स्वप्न को पूरा करते हुए आरोन जैन समाज द्वारा क्षेत्र के सभी वर्गों के बच्चों को शिक्षा के साथ साथ उच्च नैतिक मूल्य एवं सद संस्कारों का बीजारोपण करते हुए विद्यालय संचालित किया जा रहा है। 12 बर्ष पूर्व मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में ही इस विद्यालय की आधार शिला रखी गई थी।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मुनि श्री को विद्यालय का अवलोकन करते स्कूल कमेटी द्वारा जब यह जानकारी दी गई कि वर्तमान में इस विद्यालय में 1250 छात्र छात्रा अध्ययनरत हैं तो मुनि श्री ने खुशी व्यक्त की।

*साधिका आश्रम की भी दी जानकारी*- जैन समाज एवं ट्रस्ट कमेटी के द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी के आशीर्वाद से आरोन में निर्माणाधीन देश के तीसरे साधिका आश्रम के बारे में भी मुनि श्री को अवगत कराया।

*आरोन से हुआ मुनि संघ का विहार,ग्रामीणों ने की मुनि संघ की आगवानी* 

मंगलवार को ही पैदल विहार करते हुए आरोन पहुंचे मुनि श्री सुधासागर जी ने बुधवार को दोपहर में 2:45 पर बड़ा जैन मन्दिर आरोन से राघौगढ़ की ओर पैदल विहार किया।

मुनि श्री ने रात्रि विश्राम आरोन से 9 किलोमीटर दूर ग्राम शहरोक में किया।

ग्राम शहरोक के सरपंच हरि नारायण धाकड़,ग्राम पंचायत झाझोंन के सरपंच लक्ष्मण सिंह यादव,राम बाबू धाकड़, बृजेंद्र सिंह धाकड़ एवं रामेश्वर जी द्वारा मुनि संघ की आगवानी की ।

CM आने को लेकर सड़क बंद पर पर जनता मे आक्रोश।👇👇

https://youtu.be/KjcSavI7PYs?si=QlL5kUM44aIxNU1s

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!