थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने हत्या के आरोपियों को 8 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
*घटना का संक्षिप्त विवरणः–* थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर दिनांक 29.06.25 को फरियादिया राहत पति अमजद शेष निवासी राजेन्द्र नगर रतलाम ने अपने पति अमजद शेख के साथ
अधिक खबरों को देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
पुरानी रंजिश को लेकर कई बार चाकू मारने की आरोपी राजा घोषी, गट्टु, हाशिम व अमन घोषी के विरुध्द रिपोर्ट की जिस पर थाना हाजा अपराध क्र. 498/2025 धारा 126(2),296,109,3(5)बीएनएस पंजीबध्द किया गया। बाद प्रकरण मे दौरान इलाज घायल अमजद पिता ईस्माईल शेख उम्र 40 साल निवासी राजेन्द्र नगर रतलाम की मृत्यु होने से प्रकरण मे धारा 103(1) बढ़ाई गयी।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर रतलाम श्री मनीष डावर के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना के 08 घंटे के भीतर आरोपियों काशिम उर्फ गट्टु, हाशिम, राजा एंव अमन को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. काशिम उर्फ गट्टु पिता फिरोज उर्फ हाण्डु खान उम्र 20 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर रतलाम
2. हाशिम पिता फिरोज उर्फ हाण्डु खान उम्र 22 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर रतलाम
3. राजा पिता मो. सलीम घोषी उम्र 21 साल निवासी मराठो का वास रतलाम
4. अमन पिता आजाद घौसी निवासी मौमिनपुरा रतलाम
*सराहनीय भूमिका-* उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी दीनदयाल नगर श्री मनीष डावर, उनि. मुकेश सस्तिया,उनि. राकेश मेहरा, सउनि रमेशचन्द्र परमार, म. प्र.आऱ. अर्चना बाथरी, प्र. आर 568 हेमेन्द्र सिह आर. 936 संजयसिह, आर 36 सूर्यपसाद, आर. 788 दीपक, आर. 599मकन परमार, आर. 1094 सुनिल डावर, आर.374 हर्षल से. 1039 मोहसिन थाना दीनदयाल नगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।
कल देखिए सवा दो लाख बीज का पर्दाफाश स्वच्छ भारत पर्यावरण पर एक हाईलाइट रिपोर्ट,,
नारद न्यूज़ 24 पर
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक



