रतलाम, पोरवाडॉ का वास
दीक्षा युग प्रवर्तक श्रीमद् विजय रामचंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री कल्याण रत्न विजय जी महाराज साहब के प्रथम शिष्य मुनि श्री नि श्रेयस विजय जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 तथा 4 साध्वी भगवंतों का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश आज पोरवाडा स्थित आराधना भवन में श्रेष्ठ मुहूर्त में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मोहन टॉकीज पर श्रीसंघ द्वारा नवकारसी का आयोजन हुआ, जिसका लाभ एक सद्गृहस्थ परिवार ने लिया। इसके पश्चात भव्य मंगल प्रवेश जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आराधना भवन पहुँचा, जहां गुरुदेव श्री के मांगलिक प्रवचन आयोजित हुए एवं श्रीफल की प्रभावना की गई।

जैनत्व रक्षक संघ (JRS) की टीम ने “धर्म का प्राण – यतना है” को चरितार्थ करते हुए जल संरक्षण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
“पानी बचाओ आंदोलन” के तहत, सफाईकर्मियों द्वारा बर्तनों की सफाई लकड़ी के बुरादे से करवाई गई। इस तकनीक से न केवल अल्प जल में बर्तन साफ हुए, बल्कि पानी के जीवों की विराधना से भी बचाव हुआ।

इस अभिनव प्रयोग की आराधना भवन, श्रीसंघ सदस्यों, सेवा समिति तथा समस्त धर्मप्रेमियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
JRS टीम के सुमित तलेरा, आदित्य पोरवाल, प्रदीप कटारिया, संजय पारख, अरुण वोरा, सुजानमल जैन आदि ने रतलाम के समस्त जैन श्रीसंघों से अपील की है कि चातुर्मास के धार्मिक आयोजनों में इस तकनीक को अपनाकर जल संरक्षण एवं जीवदया को बढ़ावा दें।
(मुख्य बिंदु):
चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पोरवाडा आराधना भवन में हुआ संपन्न
मुनि श्री नि श्रेयस विजय जी महाराज आदि ठाणा 5 एवं 4 साध्वी भगवंत पधारे
नगर में भव्य प्रवेश जुलूस, नवकारसी का आयोजन
JRS टीम का अभिनव “पानी बचाओ नवाचार”
लकड़ी के बुरादे से बर्तनों की सफाई कर जीवदया और जल संरक्षण का संदेश
श्रीसंघ व सेवा समिति ने नवाचार की प्रशंसा की
रतलाम के अन्य जैन संघों से अपील – इस पद्धति को अपनाएं
🌿 चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पोरवाडा में संपन्न
💧 JRS टीम का “पानी बचाओ” नवाचार सराहा गया
🙏 धर्म + विज्ञान = जीवदया व पर्यावरण रक्षा
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


