बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा, जन्मदिन से पहले मची चीख-पुकार!

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टेंट गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल…रणधीर परमार, छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा हो गया है. जहां टेंट गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत हो गई. जबकि अन्य 8 घायल श्रद्धालु घायल हो गए. ।

जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.बता दें कि यह पूरी घटना गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम परिसर की है. दरअसल, अयोध्या से 8 लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने आए थे. टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक को टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव जरूर करें 👇 👇 👇 

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

बारिश से बचने के लिए सभी निर्माणाधीन टेंट के नीचे खड़े हो गए. तभी टेंट गिर गया और लोहे का एंगल सिर में लगने से एक एक श्रद्धालु की मौत हो गई. वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

 

जहां सभी का इलाज जारी है.श्रद्धालु राजेश कुमार कौशल ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश में अयोध्या के पास चौरी सिकंदरपुर जिला वस्ती उप्र के रहने वाले हैं. इस घटना में राजेश के ससुर श्यामलाल कौशल उम्र 50 वर्ष का मौत हो गई. मृत शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल में रखा गया है. परिवार के 6 लोग कार से बुधवार रात बागेश्वर धाम आए थे. शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है. इससे पहले गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे.

परिवार के बुजुर्ग की मौत, 4 लोग घायल

राजेश ने बताया कि टेंट से निकला लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर में लगा. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. राजेश और सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 लोग घायल हुए हैं. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी हैं 

नया प्रयास https://youtu.be/_buyzdNivQ0?si=PrBqqZGVvvuWp176

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!