ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

सौतेली मां की हत्या के आरोपी पुत्र को उम्रकेद

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

पीएनटी कॉलोनी रतलाम में दिनांक 16/08/2023 को अपनी सौतेली मां मंजू कौशल उम्र 55 वर्ष की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुत्र निखिलेश कौशल को रतलाम न्यायालय के सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत आजीवन कारावास व 1000 रुपए के जुर्माने से दंडित किया।

 

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवीकर्ता अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि दिनांक 16/08/2023 को पीएनटी कॉलोनी निवासी निखिलेश कौशल ने अपने पड़ोस में रहनेवाले राजीव कौशल के घर जाकर सुबह 06:30 बजे जब वह सो रहा था तो उसे उठाया और बोला कि मम्मी किचन में गिर गई है, राजीव ने जब निखिलेश के घर जाकर देखा तो मंजू जमीन पर गिरी हुई थी। फिर दोनों मंजू को ऑटो रिक्शा से मृत अवस्था में जिला चिकित्सालय रतलाम लेकर गए। जिला चिकित्सालय मे डॉक्टर प्रणब मोदी द्वारा मृतिका की बी.पी. पल्स ना होने से ईसीजी सीधे लाइन में होकर मृतिका के गले पर नाखून के निशान होने पर मृतिका मंजू कौशल के शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु अस्पताल पुलिस चौकी के सुपुर्द कर इस संबंध में तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को भेजी, इस आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में सूचना प्राप्त होने पर मर्ग पंजीकृत कर मर्ग जांच प्रारंभ की गई।

मर्ग जांच के दौरान जिला चिकित्सालय में मृतिका मंजू कौशल के पीएम रूम में रखे शव का लाश पंचायत नामा लिया गया व मृतिका की पुत्री निकिता वर्मा व अन्य साक्षीगण तरुण कौशल, किशोर कुमार कौशल, राजीव उर्फ पम्मी के कथन लिए गए। सभी ने कथनों में बताया कि आरोपी निखिलेश व मृतिका मंजू कौशल एक साथ एक ही घर में निवास करते थे और पारिवारिक तथ्यों के संबंध में झगड़ा होता रहता था। निखिलेश की पत्नी के मायके चले जाने से निखिलेश सौतेली मां मंजू से झगड़ा करता था, सभी साथियों ने निखिलेश द्वारा ही हत्या करने की आशंका व्यक्त की थी।

मृतिका मंजू कौशल की पीएम रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज फोरेंसिक विभाग से प्राप्त करने पर पीएम रिपोर्ट में भी मृतिका मंजू का गला दबाने से श्वास रोध होना पाया गया। पुलिस जांच में भी आरोपी निखिलेश द्वारा ही उसकी सौतेली मां मंजू कौशल की पारिवारिक झगड़े में गला दबाकर हत्या करना पाए जाने पर अभियुक्त निकलेश के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस द्वारा आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर उपयोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

 

न्यायालय में प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से सात साक्ष्यों के कथन न्यायालय में कराए गए। साक्षियों ने न्यायालय में बताया कि निखिलेश की पत्नी पूजा का झगड़ा उसकी मां के साथ हुआ था इस कारण निखिलेश की पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई उसके बाद वह वापस नहीं आई थी। साक्षियों ने यह भी बताया कि अंतिम संस्कार के समय भी मृतिका मंजू के गले में नाखून के निशान दिख रहे थे। पीएमकर्ता डॉक्टर एसएन हुसैन ने न्यायालय में बताया कि पीएम के दौरान मृतिका मंजू के गले पर बाहरी एवं आंतरिक चोटे थी।

टीवी यूट्यूब चैनल पर भी के लिए,👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि घटना का कोई चश्मदित साक्षी नहीं था, न्यायालय ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य की कड़ी को आधार माना की “मृतिका मंजू व आरोपी निखिलेश एक ही मकान में एक साथ निवास करते थे, घटना के समय मकान में केवल दोनों ही थे, मृतिका के गले में निशान थे, दम घुटने से मृत्यु हुई थी, मृतिका की अन्य किसी से रंजिश नहीं थी, घर में विवाद होता था, मृत्यु के संबंध में निखिलेश ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया” इससे यह दर्शित होता है कि आरोपी निखिलेश ही दोषी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather