न्याय के लिए दर-दर भटकते मां-बाप, बेटी गायब और पुलिस बेपरवाह!”

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम, म.प्र.

 

 

आलोट क्षेत्र में रहने वाले एक गरीब परिवार की नाबालिग बेटी के अपहरण के मामले में रतलाम पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। दिनांक 28 मई 2025 की रात से लापता हुई बालिका सुरभि डाबी का अब तक कोई अता-पता नहीं है, वहीं परिजन लगातार थाने, एसपी कार्यालय और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं — लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला।

परिवार का आरोप है कि आरोपी सचिन प्रजापत (निवासी अंजुमन कॉलोनी, आलोट) उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पिता सुरेश डाबी के अनुसार, उन्होंने थाना आलोट में कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने न केवल एफआईआर अज्ञात व्यक्ति के नाम से दर्ज की, बल्कि आरोपी का नाम जुड़वाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

आरोपियों के परिवारजन पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहे हैं कि रिपोर्ट वापस लो, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित परिवार मानसिक रूप से भयभीत और बुरी तरह परेशान है।

इतना ही नहीं, सुरभि की इंस्टाग्राम स्टोरी से यह भी खुलासा हुआ कि लड़की एक स्थान पर मौजूद थी — जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा कोई त्वरित कार्रवाई न कर आरोपी को भागने का मौका दे दिया गया।

परिजनों का आरोप:

 

आरोपी का नाम बताने के बावजूद रिपोर्ट में “अज्ञात” लिखा गया।

धमकियों से भयभीत हैं, पर पुलिस संरक्षण नहीं दे रही।

पुलिस ने कहा: “खुद जाकर ढूंढ लो” — ये शब्द गूंज रहे हैं कानों में।

एफआईआर नंबर 0037/2025 में संशोधन कर अब तक नामजद कार्यवाही नहीं।

अपराधी खुले घूम रहे हैं, पीड़ित थाने और कलेक्टरेट के चक्कर काट रहे हैं।

अब परिवार ने मीडिया का सहारा लिया है ताकि समाज और प्रशासन में उनकी आवाज़ सुनी जाए।

“क्या वाकई बेटियों को बचाना केवल नारे तक सीमित है?” — ये सवाल अब समाज के सामने खड़ा है।

(आवाज बुलंद करती पंक्ति):

👉 “बेटी को न्याय दो, अपराधी को गिरफ्तार करो!”

👉 “थानों में सुनवाई नहीं, तो फिर आमजन कहां जाए?”

🔺 रतलाम में एक नाबालिग का अपहरण, पर पुलिस अब तक चुप!

🔺 परिजन रिपोर्ट लेकर दौड़ते रहे — पुलिस कहती रही ‘खुद ढूंढ लो’!

🔺 SP से लेकर थाना प्रभारी तक पहुंचे मां-बाप, अब मीडिया से लगाई गुहार।

🔺 बेटी के लिए बिलखते माता-पिता… कब मिलेगी इंसाफ की राहत?

खाटू श्याम परिसर मे श्रद्धालु पर हमला👇👇

https://youtu.be/IGRUOo1GWD0?si=bScMDoPiyWKGgnF9

नारद न्यूज़24

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather