निष्ठा कावड़ यात्रा हुई शुरू, रतलाम से उज्जैन के लिए निकले सैकड़ों श्रद्धालु, 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

हर-हर महादेव जय महाकाल जय शिव शंभू के जयघोष के साथ निष्ठा कावड़ यात्रा हुई शुरू, रतलाम से उज्जैन के लिए निकले सैकड़ों श्रद्धालु, 

बाबा महाकाल उज्जैन में करेंगे जलाभिषेक, पढे़ खबर नारद न्यूज़ ।

रतलाम से शुक्रवार को भैरवबाबा का पूजन कर निष्ठा कावड़ यात्रा निकली जिसका शहर से लेकर जिले की सीमा तक भव्य स्वागत होता रहा। हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष यात्रा में शामिल हुए.

टीवी यूट्यूब पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें 👇 👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424

चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें और पाएं ताज़ा अपडेट।

आत्मीय अभिनंदन में डूबा रतलाम शहर।

अक्कड़ बम, बकड़ बम की स्वर लहरियों के साथ शुक्रवार को भव्य निष्ठा कावड़ यात्र-2025 संयोजक वैभव जाट सन्नी पहलवान, जवाहर व्यायामशाला और अम्बर परिवार द्वारा निकाली गई है। 

इसका प्रारंभ व्यायाम शाला और अम्बर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य लोगों और भक्तों के साथ हुआ। शुक्रवार सुबह काटजू नगर स्थित आमलिया भेरू के मंदिर पर भक्त एकत्रित हुए। यहां ममता नारायण जाट, दौलत जाट,,

वैभव जाट, गौरव जाट, सूरज जाट, अमन जाट सहित जाट परिवार के सदस्यों आदि ने भैरव बाबा का विधिवत पूजन किया। शिव और शक्ति के गण की महाआरती उतारी गई। बैंड, बाजों, ढोल की थाप पर उत्साह के साथ नृत्य करते रहे। कोई नमः शिवाय की स्वर लहरियों मेशुक्रवार सुबह हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निष्ठा कावड़ यात्रा शुरू हुई। काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर से महाआरती के बाद 400 से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के जलाभिषेक के लिए पैदल रवाना हुए।

 

लगातार तीसरे वर्ष निकली रही यात्रा

यात्रा का आयोजन वैभव जाट (सन्नी पहलवान) की जवाहर व्यायामशाला और अंबर परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह लगातार तीसरा वर्ष है जब कावड़ यात्रा निकाली जा रही है।

 

20 जुलाई को पहुंचेगी उज्जैन

यात्रा सैलाना बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी से सातरूंडा और खरसौद खुर्द होते हुए 20 जुलाई को उज्जैन पहुंचेगी। श्रद्धालु 21 जुलाई को माही नदी के जल से बाबा महाकालेश्वर का विधिवत जलाभिषेक करेंगे।

 

भूतप्रेत की टोली रही आकर्षण

 

यात्रा में भूतप्रेत की टोली के कलाकारों और उज्जैन की भस्म रमैया मंडल के ताशे-डमरू वादकों ने भी भाग लिया। शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।

निष्ठा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत पूरे रास्ते पर होता रहा। धर्म प्रेमी जनता और संगठनों ने मंच लगा कर वैभव जाट का और यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व , पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, समाजसेवी खुर्शीद अनवर, समाजसेवी

प्रवीण सोनी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अजय ठाकुर, समाजसेवी गौरव अजमेरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव रावत, फैयाज मंसूरी, पार्षद श्रीमती आशा रावत, समेत दर्जनों गणमान्य 

 

लोगों ने स्वागत कियारवाल, पूव महापौर सुनीता यादें, शैेलेद डागा, पूव  निगम  अध्यक्ष पोरवाल, समाज सेवी खुशींद अनवर, समाज सेबी पवीण सोनी आदी शामिल हुए।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!