Shivraj Singh Chouhan Gujarat Visit: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शनिवार को अजीब घटना हो गई।

आज गुजरात के जूनागढ़ दौरे पर पहुंचे श्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्म पत्नी साधना सिंह को ही भूल गए। फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी में शिवराज सिंह जूनागढ़ से राजकोट की ओर रवाना हो गए। लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचे ही थे कि उन्हें अचानक ख्याल आया- पत्नी तो साथ में हैं ही नहीं। इसके बाद 22 गाड़ियों के काफिले के साथ वापस लौटे।

काफिला तुरंत यू-टर्न लेकर मूंगफली शोध केंद्र लौटा, जहां साधना सिंह प्रतीक्षालय में बैठी थीं।
जब पत्नी को भूले शिवराज सिंह चौहान: जूनागढ़ में साधना सिंह को अकेले छोड़कर एक किमी चले गए, रास्ते में याद आया तो 22 गाड़ियों के काफिले के साथ लौटे दरअसल, शिवराज पत्नी के साथ गुजरात के धार्मिक व सरकारी दौरे पर थे।
टीवी यूट्यूब चैनल पर अन्य खबरें देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और गिर के सिंह दर्शन के बाद शनिवार को मूंगफली शोध केंद्र में किसानों व ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिलाओं से संवाद कार्यक्रम था। उन्हें रात 8 बजे राजकोट से फ्लाइट पकड़नी थी और रास्ता खराब होने के कारण वे हड़बड़ी में थे।कृषि मंत्री मंच पर बार-बार घड़ी की तरफ देखते नजर आए। उन्होंने माइक पर कहा कि राजकोट का रास्ता खराब है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा। वह भाषण देने के बाद तुरंत राजकोट के निकल गए, लेकिन गिरनार दर्शन

के बाद लौट चुकी पत्नी साधना सिंह को भूल गए। इसके बाद उन्हें ख्याल कि पत्नी साथ में नहीं हैं। फिर फौरन पत्नी को फोन किया और काफिला लेकर पत्नी के साथ वापस लौटे। इसके बाद राजकोट के लिए रवाना हुए।
नशा मुक्ति अभियान जेल चला
👇👇👇👇
https://youtu.be/IlH8VVB9xTM?si=pqSUrLTE_eOQwVlo
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


