ताला तोड़ कर सुने मकान पुलिस ने की 6 लाख की अवैध शराब जप्त।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा तथा अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना नामली से निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

गठित टीम को बनैसिंह राजपुत का खंडहर मकान का कमरा प्रजापत मौहल्ला ग्राम रिंगनिया थाना नामली जिला रतलाम पर अवैध शराब रखे होने की मुखबीर व्दारा सूचना मिलने पर निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व मे गठित टीम ग्राम रिंगनिया पहुंची तथा ग्राम कोटवार (चौकीदार) को तलब किया तथा हमराह लेकर मुखबीर बताये स्थान बनेसिंह के खण्डहर मकान पर पहुंची, विधिवत उक्त मकान का ताला को तोड़कर तलाशी ली गई। मकान के अन्दर बॉयी ओर निर्मित कमरे मे अवैध शराब का भारी मात्रा मे भंडारण होना पाया गया तथा उक्त मकान के अन्दर कोई व्यक्ति उपस्थित नही मिला । उक्त भंडारित शराब के संबंध मे उक्त मकान मे कोई वैध परमिट एवं दस्तावेज उपलब्ध एवं चस्पा होना नही पाया गया । फरार आरोपीगण बनेसिंह पिता मोतीसिंह राजपुत, विजेन्द्रसिंह पिता नवलसिंह राजपुत व उसके भाई जितेन्द्रसिंह राजपुत पिता नवलसिंह राजपुत निवासी रिंगनिया के विरुद्ध  अपराध क्रमांक 313/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आऱोपीगणो की तलाश करते नही मिले। आरोपीयो की पतारसी हेतु टीम गठित की गई है। फरार आरोपीयो को गिरफ्तार कर अवैध शराब के स्त्रोत के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी ।

ज्यादा खबरों के लिए चैनल को संक्राएव करें।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*जप्त मश्रुका-* देशी प्लेन शराब 132 पेटी, देशी मसाला शराब 10 पेटी, अंग्रेजी शराब मेक डावेल्स 03 पेटी,अंग्रेजी शराब ब्लेण्डर प्राईड 01 पेटी, एवं  बीयर पॉवर (10,000) 06 पेटी जो कुल 152 पेटी अवैध शराब होकर कुल 1386 बल्क लीटर कीमती करीबन 6,13,200/- (छःलाख तेरह हजार दौ सो) रुपये

 

फरार आऱोपी-

*01.* बनेसिंह पिता मोतीसिंह राजपुत निवासी रिंगनिया थाना नामली जिला रतलाम

*02.* विजेन्द्रसिंह पिता नवलसिंह राजपुत निवासी रिंगनिया थाना नामली जिला रतलाम

*03.* जितेन्द्रसिंह पिता नवलसिंह राजपुत निवासी रिंगनिया थाना नामली जिला रतलाम

 

*सरहानीय भूमिकाः-* निरीक्षक पतिराम डावरे,उनि शांतिलाल चौहान, उनि के. के. पटेल, सउनि राजेन्द्र जगताप, प्रआर.650 शैलेष ठकराल, प्रआर.889 रामचन्द्र बारोड, प्रआर.919 गोपाल खराडी, आर.526 मुकेश गणावा, आर.548 मनोहर नागदा,म.आर.415 मंजु ठकराल,आर.1039 राघवेन्द्र जाट पुलिस थाना नामली जिला रतलाम।

रुद्राख मे रतलाम को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड  की👇👇 तस्वीर।https://youtu.be/rS2tGvwqcs8?si=PSrc6g3dezTM2cuc

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather