हिन्दू आश्रम पर हमले के विरोध में किया जंगी प्रदर्शन जताया विरोध ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

सेवादार से की थी मारपीट, सर्व हिंदू समाज ने रतलाम एसडीएम, एएसपी को सौंपा ज्ञापन ।

रतलाम सैलाना के ग्राम अडवानिया में पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित आश्रम के सेवादार पर हमले के विरोध में मंगलवार को कालिका माता मंदिर परिसर में सर्व हिंदू समाज के बैनर तले श्रद्धालु, संत और सामाजिक प्रतिनिधि एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान संतों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

। संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की मांग. को लेकर दिया ज्ञापन में श्री आनंदगिरि जी और अनेक हिन्दू सनातन धर्म के अनेक लोग उपस्थित थे।

13 जुलाई की रात लगभग एक बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने श्री आनंदगिरि जी महाराज के आश्रम में घुसकर वहां के सेवादार के साथ मारपीट की थी। आरोपितों ने आश्रम में तोड़‌फोड़ कर बिजली उपकरण और अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त किया था। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया और अगले दिन स्वयं श्री आनंदगिरि जी महाराज अपने लोगों के साथ सैलाना थाने पहुंचे और थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गडरिया को घटना की जानकारी दी। प्रदर्शन के दौरान संतों ने पुलिस पर सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने और 10 दिनों के बाद भी आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप

घटनास्थल का निरीक्षण करने आश्रम पहुंचे एएसपी राकेश खाखा ।

और उनके ओश्रम की तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाने के साथ ही आने वाले भक्तों की भी सुरक्षा की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि श्री आनंदगिरि जी के साथ देशभर से लाखों श्रद्धालु जुड़े हैं, जिनमें कई।

शाम को एएसपी आश्रम पहुंचे प्रदर्शन के बाद शाम करीब 4 बजे एएसपी राकेश खाखा, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल और थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गडरिया आडवानिया आश्रम पहुंचे। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर श्री आनंद गिरिजी महाराज से चर्चा कर आरोपितों की गिरफ्तारी और आश्रम की सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया। श्री आनंद गिरिजी महाराज ने बताया कि प्रदर्शन के बाद-पुलिस अधिकारी आश्रम पर आए थे।

। सनातन धर्म और हिंदू समाज के हित में किए जा रहे कार्यों से कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोग परेशान हैं और उन्हीं के द्वारा ऐसे हमलों की योजनाएं बनाई जा रही हैं। परिसर में विरोध प्रदर्शन के बाद सभी लोग रैली निकालकर कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन की ओर से एसडीएम अनिल भाना और पुलिस की ओर से एएसपी राकेश खाखा कालिका माता मंदिर परिसर पहुंचे और मंच पर ज्ञापन लिया।

ज्यादा खबरों को देखने के लिए 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

ये संत रहे उपस्थित श्रृंगेरी मठ के दंडी स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती, अखंड ज्ञान आश्रम के महामंडलेश्वर देवस्वरूपानंद महाराज, संस्कार ऋषि गुरुदेव दिनेश व्यास (घटवास), स्वामी योगेश नाथ महाराज, जेठाना कालिका माता मंदिर, स्वामी शिवानंद महाराज (सुजापुर), पंचायती बड़ा अखाड़ा के महंत राजराजेश्वरी मुनि, जूना अखाड़ा के स्वामी प्रसाद गिरी महाराज, महंत राजराजेश्वरी मुनि, स्वामी लक्ष्मण दास त्यागी महाराज, स्वामी सुजानानंद महाराज, स्वामी प्रभुतानंद महाराज, स्वामी चिदानंद महाराज, स्वामी ऋषि महाराज, महर्षि संजय शिवशंकर दवे, आचार्य हेमंत व्यास, आचार्य संजय मिश्रा और आचार्य सौरभ दीक्षित मौजूद रहे।

जनता का विरोध कलेक्टर कार्यालय पर नारे लगाने।

https://youtu.be/z87nRA0sWe0?si=NIv_3VMzyjFro1fj

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!