मां से छेड़छाड़ का लिया खूनी बदला: दोस्ती को कलंकित करने वाले को बेटे ने मार डाला ।

धार (मध्यप्रदेश)
मध्यप्रदेश के धार ज़िले में पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। करीब दो महीने तक मां की इज्ज़त से खिलवाड़ का बदला लेने के लिए जलते रहे एक बेटे ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। यह मामला सामाजिक और नैतिक मूल्यों की सीमा रेखा को दर्शाने वाला है।
▶️ झाड़ियों में मिली लाश, दोस्त निकला कातिल
6 दिन की कड़ी जांच-पड़ताल और 200 लोगों से पूछताछ के बाद धार पुलिस ने मामले का खुलासा किया। बेड़ीपुरा-डेडगांव रोड किनारे झाड़ियों में मिली एक अज्ञात युवक की लाश की पहचान डेडगांव निवासी लोकेश के रूप में हुई, जिसके शरीर पर गहरे चोटों के निशान थे और कपड़े तक गायब थे।
ज्यादा खबरों देखने k लिए 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
▶️ दोस्ती के पीछे छिपा गुस्सा, प्लानिंग से की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का आरोपी लल्ला उर्फ ललित अलावा मृतक लोकेश का करीबी दोस्त था। आरोपी ने कबूला कि दो महीने पहले लोकेश ने उसकी मां के साथ छेड़छाड़ की थी। तभी से वह बदला लेने की योजना बना रहा था।
▶️ 22 जुलाई को दिया वारदात को अंजाम
वारदात के दिन आरोपी ने पहले अनाज बेचकर शराब खरीदी और फिर प्लानिंग के तहत लोकेश को शराब पीने बुलाया।

दोनों ने शराब पी, फिर आरोपी ने मुंह दबाकर लोकेश की हत्या कर दी। बाद में उसकी लाश निर्वस्त्र हालत में झाड़ियों में फेंक दी और बाइक को कुछ दूरी पर छोड़ दिया।

⚠️ सामाजिक संदेश
आज के दौर में अपने-पराए की पहचान कठिन होती जा रही है। जिस दोस्त पर आंख मूंदकर भरोसा किया जाता है, वही जब ग़लत हरकत करता है, तो नतीजा इतना खौफनाक हो सकता है।
एक ओर 👇
https://youtu.be/LiwZuZqpeHo?si=-ztQcF_BxQPrWgVW
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


