चायना डोर बनी जान की दुश्मन – चार घायल, युवक की श्वास नली कटी
ratlam – नारद न्यूज़ 24।
रतलाम में प्रतिबंध के बावजूद जिले में चायना डोर (मांझा) की बिक्री और इस्तेमाल जारी है, और इसी लापरवाही ने रक्षाबंधन पर्व पर चार लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। शनिवार शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में एक युवक, एक दंपति और एक मासूम घायल हो गए। इनमें 28 वर्षीय युवक की श्वास नली कट जाने से हालत गंभीर हो गई।
गले में कटी डोर, 25 टांके लगे

घटना शनिवार शाम करीब पौने पाँच बजे जावरा रोड स्थित घटला ब्रिज के पास हुई। बापूनगर निवासी समीर खान बाइक से बाजार जा रहे थे कि अचानक आसमान से कटी पतंग की चायना डोर उनके गले में लिपट गई। डोर इतनी तेज थी कि गले की मांसपेशियां और श्वास नली लगभग पूरी तरह कट गई। मौके से गुजर रहे पत्रकार समीर खान (पुराना आरटीओ ऑफिस के पास निवासी) ने हिम्मत दिखाते हुए डोर को दांतों से काटा और राहगीरों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉ. गोपाल यादव और डॉ. अजय पाटीदार की टीम ने करीब 45 मिनट तक ऑपरेशन कर गला और श्वास नली रिपेयर की। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज न मिलता तो युवक की जान बचाना मुश्किल था।
दंपति और मासूम भी घायल
इसी दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मछली मार्केट के पास आनंद गोसर और उनकी पत्नी मुस्कान भी चायना डोर की चपेट में आ गए। आनंद के गले और हाथ में चोटें आईं, जबकि पत्नी के हाथ में भी गहरी कट लगी।
शाम करीब सवा छह बजे लक्कड़पीठा क्षेत्र में 6 वर्षीय नैतिक बंजारा खेलते समय डोर में उलझ गया, जिससे उसकी एड़ी कट गई। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रतिबंध के बाद भी बिक्री जारी,, क्यों ज्यादा जानकारी व ख़बर के लिए 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
दो दिन पहले ही प्रशासन ने चायना डोर और नायलॉन डोर की बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन दुकानों पर इसकी बिक्री जारी रही। हादसों के बाद पुलिस ने जांच अभियान चलाकर दो दुकानदारों को हिरासत में लिया है।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी चायना डोर की बिक्री या उपयोग हो रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 7049162265 या 7049127466 पर दें।
लोगों ने इन घटनाओं को रोकने में असफल रहे जिम्मेदारों पर सवाल उठाते हुए मददगारों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने की मांग की है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


