तिरंगे के रंग में रतलाम, पुलिस निकली देशभक्ति रैली ।
आइए देखते हैं नारद न्यूज़ की एक रिपोर्ट।
टीआजादी का अमृत महोत्सव रतलाम में जोश और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। दोपहर में पुलिस विभाग ने हेलमेट पहने, बाइक पर सवार, हाथों में तिरंगा थामे, शहर की सड़कों पर देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली। प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा जैन, थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी गायत्री सोनी सहित महिला पुलिस अधिकारी खुली जीप में तिरंगे संग आगे बढ़ती रहीं। रैली ने शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरकर देशभक्ति की अलख जगाई और नए कंट्रोल रूम पर समापन हुआ।
देखते रहिए नारद न्यूज चैनल की अगली ख़बर।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


