रतलाम/पिपलौदा। थाना पिपलौदा अंतर्गत ग्राम शेरपुर में हुई 11 केव्ही विद्युत लाइन कंडक्टर तार चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना 16 अगस्त 2025 की रात को हुई थी, जब अज्ञात बदमाश करीब 700 फीट कंडक्टर तार चोरी कर ले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया।
📌 कैसे पकड़े गए आरोपी:
गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की जांच, संदिग्धों की चेकिंग और मुखबिरों की मदद से तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने तार चोरी की वारदात कबूल की।
📌 गिरफ्तार आरोपी:

विनोद पिता विक्रम चन्द्रवंशी, उम्र 25, निवासी सादलपुरा पिपलौदा (आदतन अपराधी, 7 मामले दर्ज)
राजु पिता वजेराम चन्द्रवंशी, उम्र 35, निवासी सादलपुरा पिपलौदा (2 मामले दर्ज)
गोपाल पिता गुलाब चन्द्रवंशी, उम्र 28, निवासी सादलपुरा पिपलौदा
📌 जप्त माल:
चोरी गया 700 फीट 11 केव्ही कंडक्टर तार
डेमो फोटो 👇

(कीमत ~10,000 रुपये)
महेन्द्रा जितो पिकअप वाहन MP04LC8479 (कीमत ~2,00,000 रुपये)
तार काटने की ग्लाइडर मशीन(डेमो)👇

(कीमत ~3,000 रुपये)
📌 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक प्रकाश गाड़रिया, उपनिरीक्षक इंद्रपालसिंह राठौर सहित पुलिस जवानों की मेहनत से चोरी का खुलासा हुआ।
हमारे यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
👉 पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूर्व में भी चोरी व अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।
पूरी ख़बर के लिए 👇 👇 https://naradhnews24.in
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


