अच्छे क्रेडिट रिकॉर्ड को बनाने के लिए लोन समय पर चुकाना जरूरी : लीड बैंक प्रबंधक रतलाम।

“FUSION Finance Limited द्वारा रतलाम में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन”
दिनांक: 13 Sep, 2025 | स्थान: रतलाम , मध्यप्रदेश

माइक्रोफाइनेंस जो भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त NBFC-MFI के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का स्व-नियामक संगठन (Self-Regulatory Organization – SRO) है, ने 13 सितंबर 2025 को रतलाम जिले के जलसारा होटल में एक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
https://naradhnews24.in
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं को वित्तीय मामलों में जागरूक और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के प्रमुख विषयों में शामिल बचत और निवेश,ऋण प्रबंधन,बीमा जागरूकता,साइबर ठगी और फर्जी योजनाओं से बचाव के उपाय रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन रतलाम जिलें से LDM मोहन लाल जी मीणा ने ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए कहा की वित्तीय साक्षरता हर नागरिक के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी औपचारिक शिक्षा। यह कार्यक्रम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।”

कार्यकर्म के विशेष अतिथि जिले के अग्रणी बैंक के LDM मोहन लाल जी मीणा ने उपस्थित सभी लोगों से अच्छे क्रेडिट रिकॉर्ड बनाने की अपील की ताकि उन्हें निरंतर लोन सुविधा मिलती रहे, जिससे उनका जीवन बेहतर हो. लीड बैंक प्रबंधक ने माइक्रो फाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम में सरकार द्वारा चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।।
ज्यादा खबरों के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को सब्सक्राइब करें 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424
Fusion फाइनेंस इंडस्ट्री के Regional मैनेजर महेंद्र सिंह राजपुत ने अपने सम्बोधन में बताया कि रतलाम जिले में 30 से अधिक RBI-मान्यता प्राप्त माइक्रोफाइनेंस कंपनियाँ कार्यरत हैं जो पारदर्शी और उत्तरदायी ऋण सेवाएँ प्रदान करती हैं। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि कुछ अनधिकृत तत्व “लोन माफी” का भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जिनसे सावधान रहना अत्यंत आवश्यक है और अपने सिविल स्कोर को सही बनाए रखना है।
https://youtu.be/YVj05yNYtHc?si=ccgfaoNbJN-ptG9E

फ्यूज़न फाइनेंस के रतलाम डिविजन मैनेजर नितेश धाकड़ ने ऋण का सदुपयोग और समय पर भुगतान ही सशक्त महिला समाज की नींव है। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से वित्तीय समझ को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।”

फ्यूज़न फाइनेंस के श्री सतगुरु सिंह (रीजनल ट्रेनर) ,दिनेश गुर्जर (एरिया मैनेजर), संजय गेहलोद (ब्रांच मैनेजर) ने उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा, कमीशन एजेंटों की धोखाधड़ी, और फर्जी लोन वादों से सतर्क रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में (abm) मुकेश गुर्जर, टिंकू प्रजापत, दिलीप सिंह, पूजा, संतोष कुमार, अमन गुर्जर, राहुल उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम फ्यूज़न फाइनेंस रतलाम के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


