रतलाम ग्रामीण में आकाश संगठन का विस्तार – 5 अक्टूबर को होगा बड़ा सम्मान समारोह

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम ग्रामीण : आकाश संगठन ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार

रतलाम, 23 सितंबर।

ग्रामीणों की समस्या पर फोकस 👇

https://youtu.be/akdmadUUF-I?si=CE_d-c175septYYK

रतलाम ग्रामीण आकाश संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार मंगलवार को किया गया। जिला कार्यकारिणी की सहमति से विजय डोडियार को ब्लॉक अध्यक्ष, अर्जुन गरवाल को ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष, रघुनाथ खराड़ी को ब्लॉक सचिव और रतनलाल निनामा को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, छात्र कैरियर मार्गदर्शन और प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अक्टूबर, राणा पूजा भील जयंती पर आकाश संगठन और भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह और छात्र कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में आकाश संगठन के जिला अध्यक्ष ध्रुव लाल निनामा, विद्यार्थी मोर्चा प्रदेश संयोजक दिनेश माल, तथा भरत निनामा, रानू मईडा, हेमराज मुनिया, रामलाल निनामा, समर सिंह मईडा, मेघराज निनामा, नंदकिशोर निनामा, मानसिंह मईडा, शैलेंद्र सिंह भूरिया सहित बड़ी संख्या में आदिवासी अधिकारी, कर्मचारी और छात्र नेता उपस्थित रहे।

सारांश,,

आज रतलाम ग्रामीण में आकाश संगठन ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नई टीम बनी —

👉 अध्यक्ष: विजय डोडियार

👉 कार्यकारी अध्यक्ष: अर्जुन गरवाल

ज्यादा जानकारी के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और पाएं इसके आगे की नई अपडेट 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

👉 सचिव: रघुनाथ खराड़ी

👉 कोषाध्यक्ष: रतनलाल निनामा

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विद्यार्थियों के सम्मान पर चर्चा हुई।

5 अक्टूबर, राणा पूजा भील जयंती पर संयुक्त आयोजन — प्रतिभावान छात्रों का सम्मान और कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम।

विशेष,, ख़बर पर सहयोग की अपील 👇👇

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!