विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में शस्त्र पूजा सम्पन्न

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन ।

विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में शस्त्र पूजा सम्पन्न

मंत्री, जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया भाग।

👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

http://1https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कद्दू की प्रतीकात्मक बलि और पुलिस गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया।

विजयादशमी के पावन अवसर पर आज रतलाम पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे –

मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री निमिष अग्रवाल, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, विधायक श्री मथुरालाल डामर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री विप्लव जैन सहित जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।

इनमें प्रमुख रूप से –

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल, एसडीएम सुश्री आर्ची हरित, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी श्री किशोर पाटनवाला, डीएसपी यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी अजाक श्री अजय सारवान, एसडीओपी सैलाना श्रीमति नीलम बघेल, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक श्रीमती गायत्री सोनी, सूबेदार श्रीमति मोनिका ठाकुर एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

शस्त्र पूजन के दौरान कद्दू की प्रतीकात्मक बलि दी गई तथा पुलिस गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया।

मां दुर्गा की आरती के बाद उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति एवं सद्भावना की कामना की।

जिले के सभी थाना व चौकियों पर भी आज शस्त्र व वाहनों का पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!