भावान्तर योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

17 अक्टूबर तक किसान चौपाल लगाये- कलेक्टर सुश्री सिंह

भावान्तर योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश।

रतलाम 3 अक्टूबर/ सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से कम कीमत पर यदि किसानों की सोयाबीन की उपज बिकती है तो,किसानों को घाटे से उबारने के लिए अंतर की राशि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दी जाएगी । इसके लिए सरकार द्वारा भावान्तर योजना प्रारंभ की गई है ।,,(दशहरे पर विशेष)👇👇

https://youtu.be/lwapBtS79B8?si=AnRUTNc5WbdKSMS6

 

जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने।योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए योजना के संबंध में ग्राम पंचायत, नगरीय निकायों कार्यालयों, मण्डी तथा कलेक्टर कार्यालय में आईल पेन्ट से जानकारी प्रदर्शित करवाने ।

जिले के किसानों को योजना के संबंध में जानकारी देने के लिए 17 अक्टूबर तक किसान चौपाल लगाने एवं भावान्तर योजना मे 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के मध्य शत प्रतिशत किसानों के पंजीयन करवाने के निर्देश कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में भावान्तर योजना की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

बैठक में कलेक्टर सुश्री सिंह ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में व्यापारियों एवं मण्डी प्रबंधकों की बैठक लेकर योजना के बारे में जानकारी देने एवं शासन के निर्देशो से अवगत करवाने हेतु निर्देशित किया।

किसानों को मोबाइल एसएमएस के माध्यम से भी जानकारी भेजने के निर्देश दिए।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!