सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले के 15065 कृषकों को राहत राशि अंतरित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 3 अक्टूबर/प्रदेश के जिलों में मानसून काल में प्राकृतिक आपदा/कीट व्याधि/पीला मोजैक/अतिवृष्टि आदि से हुई फसल क्षति हेतु प्रभावितों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 3 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिंगल क्लिक से राहत राशि अंतरण एवं हितग्राहियों से चर्चा की गई है। रतलाम रावण के साथ छलावा 👇👇

https://youtu.be/Grna6xopxuE?si=_KjXwBQMK86L0NYp

फसल क्षति के लिए रतलाम जिले में कुल 15065 कृषकों को 142422010 रुपये सिंगल क्लिक से बैंक खातों में अंतरित किए गये। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, विधायक जावरा श्री राजेन्द्र पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आर्ची हरित, उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान, अधीक्षक भू अभिलेख श्री मालवीय सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे। पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रतलाम जिले के सैलाना के किसान प्रहलाद जी एवं लाखन सिंह पंवार ग्राम सेजावता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई ।जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया ।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!