किसान चौपाल में भावान्तर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें-कलेक्टर

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

रतलाम 6 अक्टूबर/कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनकल्याण के मुद्दों से संबंधित सीएम हेल्पलाइन, भावान्तर भुगतान योजना, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभागवार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भावान्तर भुगतान योजना का किसान चौपाल में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। किसानों को पंजीयन करने में कोई बाधा नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर सुपरविजन कर आरबीसी 6(4) के लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि कफ सीरप कोल्ड्रिफ सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी शासकीय अस्पतालों में इसे डिस्ट्राय करवाये एवं ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से निजी अस्पताल एवं मेडिकल स्टोर्स पर कफ सीरप का स्टॉक हो, तो डिस्ट्राय करवाना सुनिश्चित करें। चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे एवं शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्टि पूर्वक शिकायतों को बंद करवायें। जिन विभागों की ग्रेडिंग सीएम हेल्पलाइन में सी एवं डी है, उन विभागों की समीक्षा प्रतिदिन शाम को करने के लिए एडीएम डॉ

श्रीवास्तव को निर्देशित किया। सभी विभाग प्रमुख समाधान ऑनलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें एवं समयावधि पत्रों की समीक्षा के दौरान विभाग प्रमुखों को प्रकरण का स्पष्ट एवं समाधानकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज कर समयावधि में प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather