महू-नीमच हाइवे पर हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

कांग्रेस नेता बंटी डाबी ने टोल कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दिनभर में 20 हादसे हुए।

पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424

महू-नीमच हाइवे पर हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम———————————————————

नारद न्यूज़24 मध्यप्रदेश रतलाम
महू-नीमच हाईवे पर ग्राम धौंसवास से करीब एक किलोमीटर दूर बाजेड़ा फंटे के पास एक वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक ओर उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर धौंसवास के आगे से पलदुना फंटे के आगे तक सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण एक तरफ की लाइन पर यातायात बंद कर रखा है और दूसरी लाइन से ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जा रहा है। इस कारण कई बार जाम लग रहा है तथा एक्सीडेंट हो रहे है। हादसे से लोगों में रोष फेल गया तथा कांग्रेस नेता बंटी डाबी (नामली) तथा नागरिकों ने टोल कम्पनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया तथा धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार मंदसौर -नीमच की तरफ मजदूरी करने गए 32 वर्षीय कीर्तन वसुनिया पिता कालिया वसुनिया निवासी ग्राम नवापुरा जिला झाबुआ व उसकी पत्नी 27 वर्षीय रमताबाई शनिवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वे जावरा की तरफ से होकर रतलाम की तरफ आ रहे थे। तभी बाजेड़ा फंटे के पास किसी बड़े वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से कीर्तन व उसकी पत्नी दूर-दूर जा गिरे तथा दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास खेतो में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। नामली थाना प्रभारी रमेश कोली, एसआइ हीरालाल चंदन व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मृतक पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

सुरक्षा के बेहतर इंतजाम नहीं करने से हो रहे हादसे
घटना के कुछ समय बाद कांग्रेस नेता बंटी डाबी, समाजसेवी भगवतीलाल गेहलोत सहित बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग घटनास्थल से करीब साढे तीन किलोमीटर दूर पलदुना फंटे पर पहुंचे तथा चक्काजाम कर दिया। पुलिस के समझाइश देने पर वे चक्काजाम समाप्त कर एक तरफ जाकर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद टोल कम्पनी के अधिकारी के आने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया। कांग्रेस नेता बंटी डाबी ने बताया कि हाईवे पर सड़क की मरम्मत के लिए पेंचवर्क कार्य किया जा रहा है। इस कारण एक तरफ की लाइन पर करीब छह किलोमीटर तक वाहनों का आवागमन बंद कर रखा है। दूसरी लाइन से दोनों तरफ से वाहन निकल रहे है। कहीं भी बेरिकेटिंग ठीक से नहीं की गई है। एक साथ तीन-तीन वाहन निकल रहे है। पलदूना गांव में जाने वाले रास्ते पर भी ठीक से व्यवस्था नहीं की गई। टोल कम्पनी की लापरवाही से आज दिनभर में करीब बीस एक्सीडेंट हुए लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं शाम को बाजेड़ा फंटे के पास बड़ा एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मैंने दोपहर में मरम्मत कार्य के इंचार्ज को समझाया था कि पर्याप्त बैरीकेटिंग करें, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं दोपहर में मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारियों ने एक वाहन चालक से मारपीट भी की थी, जो उचित नही है।
परेशान किसान  और जनता ने रतलाम जिले के दौरे  पर लोगों ने सीएम की चौराहे पर काटी नाक, और मूंछ👇

https://youtu.be/FJCOEDwHkj0?si=icCJv9TNcmrDK__t

कंपनी द्वारा ठीक से व्यवस्था नहीं करने से हादसे हो रहे है। पेंचवर्क कार्य के दौरान वाहनों के निकलने की बेहतर व्यवस्था करे, ताकि हादसे न हो। समाजसेवी भगवतीलाल गोहलोत ने कहा कि व200 मीटर पहले बैरिकैट्स लगाकर एक-एक वाहनों को निकाला जाए, हम यहां बैठे हैं, अभी तीन एक्सीडेंट हो गए है।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!