भावान्तर योजना अंतर्गत मंडी स्तर पर तैयारी हेतु बैठक संपन्न

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 15 अक्टूबर/भावान्तर योजना अंतर्गत मंडी स्तर पर तैयारी हेतु कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि जिले में अब तक 28624 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है तथा 120408 खसरा, और 67619 हेक्टेयर रकबा कवर किया गया है ।
बैठक में कलेक्टर ने सभी पंजीयन का राजस्व अधिकारी/तहसीलदार के माध्यम से 24 अक्टूबर से पहले सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में गति लाने के लिए फील्ड स्टाफ को सक्रिय करे। खाद वितरण की व्यवस्था बनाई जाए। खाद वितरण के दौरान राजस्व अधिकारी/ पटवारी की ड्यूटी लगाएं। फिजिकल टोकन वितरण के लिए दिनवार , रंग आधारित टोकन व्यवस्था रखे। टोकन वितरण का समय सुबह 9 :30 से 10:30 बजे रखे। उसी दिन खाद, बीज वितरण के बाद टोकन पुनः जमा कर लिए जाए जिससे किसानों को परेशानी न हो। कीटनाशक दवाओं के मामले में गड़बड़ी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। भावान्तर योजना के संबंध में किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की जानकारी चस्पा की जाए । ट्रैफिक की उचित व्यवस्था की जाए।

भावांतर नहीं भाव चाहिए जीतू पटवारी पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास 👇👇

👇👇👇

https://youtu.be/pO3IzZLLQx4?si=OZDOnVrEd03IQIN9
भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत
03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक पंजीयन किए जा रहे हैं। पंजीयन के लिए सोसाइटी स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्र, CSC/MP Online/MP किसान एप पर सुविधा उपलब्ध है। पंजीयन के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी , खसरा बी 1 की नकल, समग्र आईडी एवं मोबाईल नम्बर आवश्यक दस्तावेज है। किसानों की सोयाबीन की फसल 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक मंडी में खरीदी की जाएगी। 15 दिवस में भावांतर की राशि किसान के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे जमा हो जाएगी। समर्थन मूल्य एवं मंडी का मॉडल भाव के बीच के अंतर की राशि का भुगतान किसान को DBT से भूगतान किया जाएगा। पंजीकृत किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा।

2 साल की बच्ची की मांग को लेकर कलेक्टर से लगाई  गुहार।👇👇

👇👇

https://youtu.be/9uQOpnwRMJA?si=TYWgvwQCrW8XFZMU
बैठक में ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान सहित एस डी एम, मंडी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!