रतलाम।
दीपों के इस पर्व पर रतलाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी सौहार्द और एकता का संदेश देने जा रही है। कल बुधवार को सुबह 11 बजे चम्पा विहार (सागोद रोड) पर दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलालजी भूरिया मुख्य अतिथि होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विधायक प्रताप जी ग्रेवाल करेंगे।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत और शहर प्रभारी राजा चौकसे उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा तथा स्नेहभोज का भी आयोजन रखा गया है।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतीलाल वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर दीपावली मिलन को सफल बनाने की अपील की है।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


