रतलाम शिवसेना में भूचाल! जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय पार्टी से निष्कासित — बागेश्वर धाम पर बयान बना बड़ी वजह
पार्टी विरोधी गतिविधियों, अनुशासनहीनता और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर अनर्गल बयान के चलते शिवसेना ने की कड़ी कार्रवाई — प्रदेश प्रभारी ने दी जानकारी
शिवसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय को उनके पद से हटाकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
मालवीय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों, अनुशासनहीनता, और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ अनर्गल वक्तव्य देने के गंभीर आरोप लगे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, शांतिलाल मालवीय पर यह भी आरोप है कि उन्होंने लोगों की झूठी शिकायतें कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया तथा शिवसेना मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की।
खुफिया सूत्रों की मानें तो प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर और मालवीय के बीच पिछले कुछ महीनों से मतभेद चल रहे थे।
बागेश्वर धाम पर दिए गए बयान ने आग में घी का काम किया और आखिरकार राष्ट्रीय अनुशासन समिति ने कठोर निर्णय लेते हुए उन्हें जिला प्रमुख पद से पदमुक्त और पार्टी से निष्कासित कर दिया।
टीवी यूट्यूब पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि —
“शांतिलाल मालवीय के खिलाफ लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से शिकायतें मिल रही थीं। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद कार्रवाई अनिवार्य थी।”
राजनीतिक गलियारों में यह फैसला रतलाम शिवसेना की अंदरूनी राजनीति का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


