जनगणना 2027 के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण  की गति तेज प्रारंभ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

जनगणना 2027 के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण  की गति तेज प्रारंभ।

रतलाम 5 नवंबर/जनगणना 2027 के पूर्व परीक्षण अंतर्गत नियुक्त प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज 6 ,7 नवंबर से रतलाम तहसील कार्यालय प्रारम्भ हुआ। रतलाम जिले के कुल 45 ग्रामों में 116 HLB बने है जिसमें 101 प्रगणक और 17 पर्यवेक्षक बनाए गए है जिन्हें आज प्रशिक्षण दिया गया।

ए डी एम श्री शालिनी श्रीवास्तव, SDM तहसील कार्यालय सभा गृह में प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर जनगणना निदेशालय श्री नमित यादव, असिस्टेंट डायरेक्टर जनगणना निदेशालय श्री नागेश पाठक कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी , एडीएम अर्चना श्री वास्तव,एसडीएम सुश्री आर्ची हरित तहसीलदार ऋषभ जी ठाकुर, नायब तहसीलदार मनोज जी एवं चार्ज अधिकारी

जनगणना रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय, सहित प्रगणक और पर्यवेक्षक उपस्थित हुए।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇

(१),https://youtube.com/@mpnationalnews24

(२)🌶️👇 आम जनता की आवाज़ निष्पक्ष झूठ का पर्दाफाश देखने k लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇

 

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

जनगणना 2027 के लिए मध्यप्रदेश के सिवनी, ग्वालियर के साथ रतलाम जिले को भी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। रतलाम जिले में रतलाम ग्रामीण के 45 ग्रामों का इसमें चयन हुआ है जिसके संदर्भ में आज तहसील कार्यालय में प्रगणक और पर्यवेक्षको को भोपाल एवं दिल्ली से आए 8 मास्टर ट्रेनर ( श्री पवन कुमार मिश्रा, श्री तेजेंदर, श्री उमेश चंद्र कुशवाहा, सुश्री आयुषी भावसार, श्री दिलीप साहू, सुश्री आयुषी, सुश्री साक्षी कुमावत एवं सुश्री मोना चौहान) द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण  उपरान्त टेस्ट भी लिया जाएगा, जिससे प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों को काम करने मे कोई समस्या ना हो। जनगणना 2027 प्रथम जनगणना है जिसमें टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा, जिसमें सीरीज और मॉड्यूल्स तैयार किए गए है जिसकी ट्रेनिंग प्रगणक और पर्यवेक्षको को दी जाएगी। इस 3 दिवस के प्रशिक्षण के बाद 10 नवम्बर से 30 नवंबर तक फील्ड पर टीम काम करेगी। चूंकि यह प्रथम डिजिटल जनगणना है इसलिए इसे पायलट प्रोजेक्ट की तरह किया जा रहा है जिससे इसमें कोई भी समस्या आ रही हो तो उसका निराकरण किया जा सके। डिप्टी डायरेक्टर जनगणना निदेशालय श्री नमित यादव ने भी प्रशिणार्थियो को जनगणना के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए ।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!