पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा का सड़क दुर्घटना में निधन, इलाज के दौरान वडोदरा अस्पताल में दम तोड़ा।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा का निधन, घर के बाहर टहलते समय हुआ हादसा Ratlam fast rod 

पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा का सड़क दुर्घटना में निधन, इलाज के दौरान वडोदरा अस्पताल में दम तोड़ा।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

 5 नवम्बर की शाम तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मारी थी।

 हादसे में सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने से हालत बिगड़ी।

 पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 बाइक मौके पर छोड़कर आरोपी फरार, वाहन जब्त किया गया।

1993 में कांग्रेस के टिकट पर सैलाना विधानसभा से विधायक चुने गए थे।

 बाद में राजनीतिक सफर में कांग्रेस और भाजपा दोनों से जुड़े रहे।

 अंतिम संस्कार आज सुबह पैतृक गांव छावनी भाभर में किया जाएगा।

ratlam,

पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा (70) की शुक्रवार शाम इलाज के दौरान गुजरात के वडोदरा स्थित एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। वे 5 नवम्बर की शाम लगभग साढ़े छह बजे बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम छावनी भाभर स्थित अपने घर के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी तेज गति व लापरवाही से चल रही बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

परिजन उन्हें पहले बाजना के सरकारी अस्पताल, फिर रतलाम के निजी अस्पताल, और बाद में वडोदरा रेफर किया गया था। जहां शुक्रवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजन पार्थिव देह लेकर गांव के लिए रवाना हो चुके हैं, और अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया ।

लाहलिंग देवदा के भतीजे लक्ष्मण देवदा ने बाजना थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक गिर गए थे और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सट्टे के सटोरिए पुलिस गिरफ्त में 5 बाईक 8जुआरियों से मोटी केश  रकम के साथ दबोचा 👎👎

https://naradhnews24.in/archives/20137

पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

राजनीतिक जीवन की बात करें तो लाहलिंग देवदा 1993 में कांग्रेस के टिकट पर सैलाना विधानसभा से विधायक बने थे। कांग्रेस ने उन्हें वरिष्ठ नेता प्रभुदयाल गेहलोत की जगह टिकट दिया था। चुनाव में उन्होंने जनता दल के भेरूसिंह डामर को हराकर जीत दर्ज की थी।

चेनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

बाद में उन्होंने 1999 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा, पर कुछ वर्षों बाद वे पुनः कांग्रेस में लौट आए।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!