भारत के यशस्वी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री सरदार सेना की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रतलाम जिले के नलकुई गांव में भव्य रूप से संपन्न हुई।

बैठक में हाल ही में आयोजित सरदार पटेल जयंती पर हुई विशाल रैली की सफलता और अनुशासित आयोजन की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में जिलेभर के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जी (बांसवाड़ा, राजस्थान) विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही रतलाम एडिशनल एसपी राकेश खाखा, टीआई अयूब खान, एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मंचासीन रहे। नए चैनल पर आपका स्वागत है 👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत केसरिया दुपट्टा, पुष्प वर्षा, शाल-श्रीफल और पारंपरिक साफा बांधकर किया गया। समारोह का माहौल सरदार पटेल के विचारों और उनकी एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, उनकी नीति और देश की अखंडता के प्रति उनके योगदान का उल्लेख करते हुए युवाओं को एकता और समाज सेवा की राह पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जी ने नई कार्यकारिणी की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं तथा समयाभाव के कारण शेष निर्णय आगामी बैठक में घोषित करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान महेश पाटीदार को अध्यक्ष पद की प्राथमिकता दी गई तथा पूर्व सचिव को पुनः पदस्थ रखने की अनुशंसा की गई। वक्ताओं ने देश, प्रदेश, जिले और गांव के विकास में समाज की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक के पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया गया और संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए एकता, सहयोग और विकास के नए अध्याय की नींव रखी गई।
टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
यह आयोजन न केवल समाज की एकजुटता का प्रतीक रहा, बल्कि सरदार पटेल की आशाओं के अनुरूप राष्ट्र की अखंडता और सामाजिक समरसता को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


