रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरगांव के दर्जनपाड़ा में दो भाइयों के बीच खाना खाने को लेकर हुआ विवाद हत्या में बदल गया।
रात में शराब के नशे में झगड़े के बाद बड़ा भाई मंगलसिंह पिता हिमा वसूनिया सुबह घर के आंगन में मृत पाया गया।👇👇

सूचना पर रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अन्य पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇 👇 https://youtube.com/@mpnationalnews24
जांच के बाद पुलिस ने मृतक के छोटे भाई जितेंद्र उर्फ जीतू वसूनिया को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।👇👇

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा गया।
परिवार में मातम पसरा है, जहां भाईचारे का रिश्ता कलयुग की कड़वी सच्चाई में तब्दील हो गया।
मंगलवार रात मंगलसिंह व इसके छोटे भाई जितेंद्र के बीच शराब के नशे में खाना खाने को लेकर विवाद हुआ। छोटे भाई जितेंद्र ने बड़े भाई मंगलसिंह को खाना खाने को कहा। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया।
जितेंद्र ने बड़े भाई मंगलसिंह के साथ थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। झूमाझटकी में मंगलसिंह नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर बाएं तरफ सिर में चोट लगी। फिर वह घर के आंगन में ही सो गया। सुबह 6 बजे सबसे छोटे भाई रमेश की पत्नी उठी तो जेठ मंगलसिंह को उठाया को वहनहीं उठा.👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
“आपसी मतभेद और क्षणिक आवेश ने एक परिवार को तोड़ दिया — यह घटना समाज को आईना दिखाती है कि समय के बदलाव में इंसानियत कितनी कमजोर हो गई है।”
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


