ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट के संबंध में कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित किया

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट के संबंध में कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित किया

प्रविष्टि तिथि: 12 NOV 2025 8:17 

Delhi
मंत्रिमंडल ने 10 नवम्बर 2025 की शाम दिल्ली में लाल क़िले के पास कार विस्फोट आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्रिमंडल ने मृतक लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा
मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकार किया गया प्रस्ताव:
प्रस्ताव
10 नवम्बर 2025 की शाम को लाल क़िले के पास कार विस्फोट के माध्यम से देश-विरोधी ताक़तों द्वारा जघन्य आतंकवादी घटना को अंजाम दिया गया। इस विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हुए।

अन्य खबरों के लिए 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

मंत्रिमंडल ने इस घटना में मरने वाले लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की है।
मंत्रिमंडल ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के साथ-साथ चिकित्सा कर्मियों और पीड़ितों की सहायता और देखभाल में योगदान देने वाले आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मियों के त्वरित प्रयासों की सराहना की है।
मंत्रिमंडल निर्दोष लोगों की मौत के कारण इस कायरतापूर्ण और घृणित कृत्य की कठोर शब्दों में निंदा करता है।
मंत्रिमंडल भारत की आतंकवाद के सभी प्रारूपों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता है।
मंत्रिमंडल ने दुनिया भर की कई सरकारों से प्राप्त एकजुटता और समर्थन के बयानों के लिए भी अपना आभार प्रकट किया।
मंत्रिमंडल ने अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और नागरिकों द्वारा साहस और करुणा के साथ की गई समयबद्ध और समन्वित प्रतिक्रिया की सराहना की है। विपत्ति की इस घड़ी में उनका समर्पण और कर्तव्य भावना अत्यंत सराहनीय है।

👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मंत्रिमंडल ने इस घटना की जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर ढंग से करने के निर्देश दिए हैं ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और प्रायोजकों की पहचान कर उन्हें शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जा सके। सरकार द्वारा सर्वोच्च स्तर पर स्थिति की निगरानी लगातार की जा रही है।
मंत्रिमंडल सरकार की इस अटूट प्रतिबद्धता को पुनः दोहराता है कि वह सभी भारतीयों के जीवन और कल्याण की रक्षा करेगी। यह राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के प्रति उसके संकल्प के अनुरूप है।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather