सीसीटीएनएस रैंकिंग में रतलाम पुलिस को मिला प्रथम स्थान
वर्ष में 7बार प्रथम 3 बार द्वितीय
रतलाम पुलिस को राज्य स्तरीय सीसीटीएनएस रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान
— उत्कृष्ट कार्य, डेटा गुणवत्ता व पारदर्शिता में रतलाम सबसे आगे
रतलाम।
जिले के लिए गौरव का क्षण — पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में रतलाम पुलिस ने राज्य स्तरीय सीसीटीएनएस रैंकिंग (अक्टूबर 2025) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (शहर) एवं विवेक कुमार लाल (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में जिले ने “A” ग्रुप (7500+ एफआईआर वाले जिलों) में शानदार प्रदर्शन करते हुए डेटा क्वालिटी में 69.40 अंक एवं डेटा क्वांटिटी में 80 अंक अर्जित किए।
टीवी यूट्यूब चैनल पर अन्य खबरें 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
इस उपलब्धि के साथ रतलाम ने वर्ष 2025 की अब तक की 10 रैंकिंग में से 7 बार प्रथम और 3 बार द्वितीय स्थान प्राप्त कर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस सफलता में जिले के थाना प्रभारियों, विवेचकों, सीसीटीएनएस ऑपरेटरों और सीसीटीएनएस शाखा टीम का सामूहिक योगदान रहा।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
विशेष रूप से सपना भाटिया, सीमा देवदा, बलराम पाटीदार, दिनेश सिंह बिष्ट एवं लोमेश शर्मा के कार्य की प्रशंसा की गई है।
यह उपलब्धि रतलाम पुलिस की तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक



