किसानों के लिए बड़ी सौगात: PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज, रतलाम के 1.95 लाख किसानों को राहत राशि वितरित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

कृषि उपज मंडी समिति में राज्य स्तरीय लाइव प्रसारण; प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों को 175 करोड़ से अधिक की मदद।

रतलाम, 18 नवम्बर।

किसानों के हित में निरंतर कार्य करते हुए जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। सचिव, कृषि उपज मंडी समिति ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम 19 नवम्बर दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण मंडी कार्यालय के सभाकक्ष में दिखाया जाएगा, जिससे किसान बंधु सीधे कार्यक्रम का लाभ ले सकें।

प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों को बड़ी राहत

जिला रतलाम में सोयाबीन फसल को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के तहत 1,95,652 किसानों को कुल ₹175,97,63,812 की राहत राशि किसानों के बैंक खातों में जमा की जा चुकी है।

सूची का पारदर्शी प्रकाशन

पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से—

प्रारंभिक सूची तैयार कर सभी ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई थी।

राहत प्राप्त किसानों की अपडेटेड सूची भी पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है।

ऐसे किसान जिनका भुगतान उपलब्ध न होने या दस्तावेज अधूरे रहने के कारण लंबित है, उनकी नवीन सूची भी कारण सहित सूचना पटल पर चस्पा की गई है।

साथ ही, मुनादी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया है।

किसान अब ऐसे कर सकेंगे अपनी राशि प्राप्त

जिन किसानों की राशि शेष है, वे—दी गई लिंक पर टच करें और पाएं रोज की ताजा अपडेट 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

➡ अपना बैंक खाता नंबर

➡ आवश्यक दस्तावेज

संबंधित पटवारी या तहसील कार्यालय में जमा कर राहत राशि प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन और कृषि विभाग की इस पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हितों की रक्षा और विश्वास बनाए रखने का मजबूत संदेश पूरे जिले में गया है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!