रतलाम जिले में यूरिया की लगातार रैकें पहुंच रही, कमी की कोई स्थिति नहीं — विपणन विभाग
रतलाम, 18 नवंबर।
जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम जिले में यूरिया की आपूर्ति लगातार सुचारू रूप से जारी है। जिले में यूरिया की रैकें नियमित रूप से पहुंच रही हैं, जिससे किसानों को खाद उपलब्ध कराने में कोई समस्या नहीं आ रही है।
अधिकारियों के अनुसार 16 नवंबर को चंबल कंपनी की रैक से 1343 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ। इसके बाद आज कृभको की रैक से लगभग 1700 मीट्रिक टन यूरिया मिल रहा है। वहीं, इसके तुरंत बाद आईपीएल कंपनी की रैक से करीब 1400 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके पश्चात एचयूआरएल कंपनी की रैक भी जिले में पहुंचने वाली है।

अधिकारी ने कहा कि जिले में लगातार रैक आने से यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। किसी समिति या केन्द्र पर यदि स्टॉक समाप्त होता है, तो अगली रैक से तुरंत आपूर्ति कर दी जाती है।
किसानों की सुविधा के लिए ताल में बस स्टैंड के पास एक नया नगद खाद वितरण केन्द्र प्रारंभ किया गया है। वहीं एमपी एग्रो का अस्थायी यूरिया वितरण केन्द्र दिलीप नगर में भी शुरू कर दिया गया है, जहां से किसान आसानी से खाद प्राप्त कर सकते हैं।
इसके साथ ही किसानों को उपलब्धतानुसार DAP/NPK 12:32:16 के विकल्प के रूप में टीएसपी 0:46, NPK 12:32:16, NPK 16:16:16, NPK 10:26:26 तथा यूरिया अमोनियम फॉस्फेट 20:20:0 जैसे फॉस्फेटिक खादों का भी उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है और जरूरत के अनुसार लगातार रैकें आ रही हैं।
देश प्रदेश की नियम नीति के के विरुद्ध चल रही,विक्रय केंद्र पर किसी पदस्थ कर्मचारी की मनमानी से परेशानी हो तो संपर्क करें और मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज़ बुलंद करें मे (नारद न्यूज़ 24 और mp नेशनल न्यूज़ 24 चैनल हमेशा सच के साथ 24*7 )
https://youtube.com/@mpnationalnews24
संपर्क प्रधान संपादक दौलत पाटीदार मोबाइल नंबर 99813 26276

Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


