भागवत कथा का दिव्य लाभ लेकर जीवन को सफल बनाने का अवसर — तिलगारा में संत प. कमल किशोर नागर जी की कथा प्रचार जारी*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मालवा माटी में अध्यात्म और संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित करने के लिए , परम गोभक्त, मा सरस्वती के वरदपुत्र संत प. कमल किशोर नागर जी द्वारा भागवत कथा का दिव्य रसपान ग्राम तिलगारा, तहसील बदनावर, जिला धार में कराया जाएगा।

 

अधिक खबर जाने के लिए चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें 👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews

यह कथा 2 दिसंबर से 8 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिनदोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक भेरूजी वाली इमली ग्राम तिलगारा जिला धार के तिलगारा रोड पर आयोजित है।

कथा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं का जीवन अध्यात्म, भक्ति और ज्ञान से आलोकित हो होगा।

नाराज न्यूज़ 24 पर आध्यात्मिकता की सभी खबरें और चैनल को सब्सक्राइब करें

https://youtu.be/0lTU8FcBKC4?si=JTqgeCAyUD6w2N_h

संत नागर के मुखारविंद से निकली श्रीकृष्ण लीला, गो-सेवा प्रेरणा और धर्म मार्ग की मूल्यवान शिक्षाएँ जनसमूह के हृदय को स्पर्श करने को आतुर हैं।

श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सहित ग्राम इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रचारक आयोजन परिवार समिति का सम्मान कर और समाज में धर्म, संस्कार और गो-रक्षा सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ओर निमंत्रण स्वीकार किया।

संत नागर जी गोभक्त मंडल ने आम जनता से अपील की है कि—

“भागवत कथा केवल सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन को सफल बनाने का मार्ग है। जितना समय आप कथा में लगाते हैं, उतनी ही दिव्यता आपके जीवन में प्रवेश करती है—अवश्य पधारें।”

ग्रामीण क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में भी व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। समाज के सभी वर्गों के लोग कथा में आकर भक्ति रस का लाभ लेने की अपील की गई है

भागवत कथा का यह पावन अवसर आम जनता के लिए आत्मशांति, सद्गति और जीवन के उद्देश्य को जानने का अद्वितीय मार्ग बनकर उभर रहा है।

नारद न्यूज़ 24 की आम जनता से विशेष अपील—

“कथा में अवश्य पधारें और अपने जीवन को भक्तिमय बनाकर सफल जीवन की ओर बढ़ें।।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!