जनसुनवाई में 71 आवेदन पर हुई सुनवाई रतलाम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

रतलाम 2 दिसंबर/कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं सी ई ओ जिला पंचायत वैशाली जैन आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 71 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

आवेदक श्रीनय बिल्डर्स भागीदार ओमप्रकाश पिता मोहनलाल निवासी खाचरोद रोड जनता परिसर ने आवेदन दिया कि उनके द्वारा 16.04.2025 को स्वास्तिक वाणिज्यिक कॉलोनी विकसित किए जाने के लिए अनुमति चाही गई किन्तु अभी तक प्रार्थी को विकास अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। आवेदक ने स्वीकृत अभिन्यास अनुसार वाणिज्यिक कॉलोनी विकसित करने की अनुमति के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु पी ओ डूडा को निर्देशित किया गया।

आवेदक श्री राजेश दसेडा निवासी कोठी बाजार जावरा ने आवेदन दिया कि उनकी जमीन ग्राम उखेडियां में स्थित है जमीन के नामांतरण हेतु आवेदन दिया किन्तु अभी तक नामांतरण नहीं हों पाया है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक प्रेमशंकर पिता रामगोपाल शर्मा निवासी रतलाम ने आवेदन दिया कि उनकी अनुपस्थिति में भू-स्वामित्व योजना अंतर्गत उनकी भूमि त्रुटिवश शम्भूलाल व दुर्गा बाई के नाम दर्ज हो गई है । इस संबंध में लोक सेवा के माध्यम से आवेदन भी दिया गया है। कार्यवाही हेतु एस डी एम शहर को निर्देशित किया गया।

कैसे  कर दी  सनम ने वफ़ा ने प्रेमी के साथ अनहोनी घटना 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

आवेदक मांगीलाल चौहान निवासी निपानिया तहसील ताल जिला रतलाम ने आवेदन दिया कि तहसील ताल कार्यालय में सीमांकन हेतु 19.04.2023 को आवेदन किया गया एवं 13.05.2024 को पुनः आवेदन किया गया किन्तु सीमांकन नही हो पाया है। कार्यवाही हेतु एसएलआर को निर्देशित किया गया।

अन्य खबरों का जखीरा 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather