12 घंटे में दो सड़क हादसे, किसान व पोल्ट्रीफार्म व्यवसायी युवक की मौत – दो घायल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

*जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में एक किसान व एक पोल्ट्रीफार्म व्यवसायी युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

तुरन्त खून की आवश्यकता होने ये देखिए 👇👇👇

https://youtu.be/7-HkHGk-KiU?si=4QwQ9SO8y6MVrZtb

पहला हादसा 2 दिसंबर 2025 की शाम करीब साढ़े सात बजे आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी देवड़ा में हुआ। बताया गया कि किसान पैदल अपने घर की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की है।

दूसरा भीषण हादसा 3 दिसंबर की सुबह महू–नीमच हाईवे स्थित सनावदा फंटे के समीप हुआ। हाट बाजार के लिए मुर्गा–मुर्गी लेकर जा रही एक मारुति वेन (एमपी-04/सीएफ-7303) आगे चल रहे ट्रक (टीएन-08/जे-3796) में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि वेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

इस चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें और पाएं रोज ताज़ा ख़बर 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

घायलों की पहचान ताल निवासी 22 वर्षीय सोहेल (मुन्ना) पिता भुरू मेव तथा 30 वर्षीय सलमान पिता मुश्ताक खान के रूप में हुई। दोनों को गंभीर हालत में रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोहेल को मृत घोषित कर दिया। सलमान का इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है।

सालाखेड़ी चौकी प्रभारी (एएसआई) बबलू डागा ने बताया कि मृतक सोहेल का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में दहशत का माहौल है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण की मांग उठने लगी है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!