रतलाम पुलिस का सख्त एक्शन: हाईकोर्ट व शासन निर्देशों के तहत मैरिज गार्डन में तेज आवाज़ वाले DJ पर रोक/

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

*//रतलाम पुलिस का सख्त एक्शन: हाईकोर्ट व शासन निर्देशों के तहत मैरिज गार्डन में तेज आवाज़ वाले DJ पर रोक//*

माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया।👇👇

https://youtu.be/7-HkHGk-KiU?si=4QwQ9SO8y6MVrZtb

अभियान के अंतर्गत थाना पुलिस टीमें जिले के सभी थाना क्षेत्रों के मैरिज गार्डन/मैरिज हॉल/धर्मशालाओं में पहुँचकर संचालकों को समझाइश देते हुए नोटिस प्रदान किए। निर्देशित किया गया कि—

▪️शादी समारोह के दौरान अत्यंत तीव्र एवं अमानक ध्वनि स्तर पर DJ/साउंड सिस्टम का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

▪️रात्रि में माननीय उच्च न्यायाल एवं शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद DJ पूर्णतः बंद रखना अनिवार्य है।👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

▪️माननीय उच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय पालन का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

▪️समारोह के दौरान कोई भी आपत्तिजनक संगीत नहीं बजाया जाए।

टीमों ने यह भी हिदायत दी कि उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले मैरिज गार्डन संचालक एवं आयोजनकर्ता के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रतलाम पुलिस द्वारा जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 53 मैरिज गार्डन/मैरिज हॉल/धर्मशालाओं में नोटिस चस्पा कर संचालकों को विस्तृत रूप से समझाइश दी गई। अन्य खबरों के लिए देखिए 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

रतलाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि ध्वनि प्रदूषण रोकने एवं सामाजिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!